• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल की नगरी उज्जैन से राम नगरी अयोध्या भेजे जाएंगे पांच लाख लड्डू

Ujjain Mahakal Mandir: मुख्यमंत्री के निर्देश, चिंतामन यूनिट में लड्डू बनाने का काम शुरू। तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर नीरज कुमार सिंह।

By Rajesh VermaEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 06:56:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jan 2024 08:44:40 AM (IST)
Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल की नगरी उज्जैन से राम नगरी अयोध्या भेजे जाएंगे पांच लाख लड्डू
चिंतामन यूनिट में लड्डू निर्माण कार्य का अवलोकन करते कलेक्टर नीरज कुमार सिंह। - नईदुनिया

HighLights

  1. ज्योतिर्लिंग महाकाल की ओर से 22 जनवरी को अयोध्या आने वाले भक्तों को दिए जाएंगे लड्डू।
  2. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने महाकालेश्वर मंदिर की ओर से लड्डू बांटे जाने की घोषणा की।
  3. लड्डू बनाकर एक-एक लड्डू के विशेष पैकेट तैयार किए जाएंगे। इससे वितरण में आसानी होगी।

Ujjain Mahakal Mandir: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में श्री रामलला के दर्शन करने आने वाले भक्तों को ज्योतिर्लिंग महाकाल की ओर से लड्डू बांटे जाएंगे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। इसके बाद मंदिर समिति की चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में शुक्रवार से लड्डू बनाने का काम शुरू हो गया। तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर नीरज कुमार सिंह चिंतामन पहुंचे।

प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में महाकालेश्वर मंदिर की ओर से लड्डू बांटे जाने की घोषणा की है। इसके बाद ही चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई में अयोध्या भेजने के लिए लड्डू बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। लड्डू बनाकर एक-एक लड्डू के विशेष पैकेट तैयार किए जाएंगे। पैकेट में लड्डू भेजने से वितरण में आसानी होगी, भक्त प्रसाद को घर भी ले जा सकेंगे। 20 जनवरी तक विशेष वाहन से लड्डू को अयोध्या भेजा जाएगा।


naidunia_image

सम्राट विक्रमादित्य ने बनवाया था राम मंदिर

स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि दो हजार साल पहले उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य ने श्रीराम मंदिर बनवाया था। पांच सौ साल पहले बाबर ने इसे तुड़वाया, अब जब मंदिर दोबारा बन रहा है तो मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है। हम महाकाल की नगरी से पांच लाख लड्डू अयोध्या भेजेंगे। 22 जनवरी के बाद अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी।