• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में कार्तिक मास की पहली महाकाल की सवारी आज, मनमहेश रूप में होंगे दर्शन

Ujjain Mahakal Sawari: उज्जैन में कार्तिक-अगहन मास की पहली भगवान महाकाल की सवारी शाम चार बजे शुरू होगी।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 02:04:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 02:18:14 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उज्जैन में कार्तिक मास की पहली महाकाल की सवारी आज, मनमहेश रूप में होंगे दर्शन
मनमहेश रूप में भगवान महाकाल और गणगौर दरवाजा से नगर प्रवेश करती भगवान महाकाल की सवारी। फाइल फोटो

HighLights

  1. मनमहेश रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा महाकाल
  2. दोपहर दो बजे से शहर में लागू हुआ ट्रैफिक डायवर्शन
  3. सवारी मार्ग की दुकानों पर गैस चूल्हे लगाने पर प्रतिबंध

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से कार्तिक-अगहन मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। भगवान महाकाल मनमहेश रूप में भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे सवारी की शुरुआत होगी।

परंपरागत मार्ग से होते हुए सवारी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। यहां भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद बाबा सवारी शिप्रा के राणौजी की छत्री घाट के रास्ते होते हुए गणगौर दरवाजा से नगर प्रवेश करेगी।

वर्षभर निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारियों के मार्ग एक दूसरे से भिन्न हैं। यह परंपरा इसलिए भी चली आ रही है कि भगवान महाकाल समय-समय पर संपूर्ण नगर का भ्रमण कर सकें और अपनी पूरी प्रजा का हालचाल जान सकें। भक्तों को भी राजा के अपने घर आने का वर्षभर इंतजार रहता है। बता दें कार्तिक-अगहन मास की सवारी का मार्ग श्रावण-भाद्रपद मास की सवारी से थोड़ा अलग है।

इस मार्ग से गुजरेगी सवारी

कार्तिक अगहन मास में रामघाट पर पूजन के बाद सवारी रामानुजकोट के सामने से मोढ़ की धर्मशाला होते हुए कार्तिक चौक जाती है। लेकिन कार्तिक-अगहन मास की सवारी में रामघाट पर पूजन के पश्चात भगवान महाकाल की पालकी रामानुजकोट की ओर न जाकर शिप्रा के घाटों के रास्ते आगे बढ़ेगी।


सवारी राणोजी की छतरी घाट से होते हुए शिप्रा की छोटी रपट पहुंचेगी। यहां से गणगौर दरवाजा के रास्ते नगर में प्रवेश करेगी। इसके बाद कार्तिक चौक, जगदीश मंदिर और सप्तनारायण मंदिर होते हुए टंकी चौराहा पहुंचेगी। यहां से गोपाल मंदिर की ओर बढ़ते हुए सवारी निर्धारित मार्ग से महाकाल मंदिर लौटेगी।

वाहनों की पार्किंग और दुकानों के सामने गैस चूल्हे लगाने पर प्रतिबंध

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन: कार्तिक माह की पहली सवारी सोमवार को निकाली जाएगी। भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी शाम चार बजे महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होगी। सवारी को लेकर यातायात पुलिस ने शहर में वाहन डायवर्शन व्यवस्था लागू की है।

दोपहर दो बजे से प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वहीं सवारी मार्ग पर दोपहिया सहित किसी भी प्रकार के वाहन खड़े करने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को क्रेन से हटाकर वाहन मालिक से उसका खर्च भी वसूला जाएगा।

सवारी महाकाल मंदिर से शुरू होकर कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्क्षी बाजार, पानदरीबा और कहारवाड़ी होते हुए हरसिद्धि पाल पहुंचेगी। यहां से रामानुजकोट होते हुए रामघाट पर पूजन होगा। इसके बाद सवारी गंधर्व घाट, गणगौर दरवाजा, मोढ़ का मंदिर, कार्तिक चौक, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, कमरी मार्ग, छत्री चौक, गोपाल मंदिर और पटनी बाजार होते हुए गुदरी चौराहा से वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्शन

  • बड़नगर, रतलाम, नागदा, मंदसौर और नीमच की ओर जाने वाले भारी वाहन आस्था गार्डन तिराहे से डायवर्ट किए जाएंगे।
  • देवासगेट बस स्टैंड से आने वाले भारी वाहन हरिफाटक टी और हरिफाटक ब्रिज की ओर नहीं जा सकेंगे।
  • हरिफाटक टी से पितामह, कोट मोहल्ला और गोपाल मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • ऑटोमोबाइल्स गली से कोट की ओर, तेलीवाड़ा क्षेत्र से दानीगेट की ओर तथा कार्तिक चौक से हरसिद्धि पाल की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।

इन मार्गों पर जाने से बचें

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से देवासगेट से इमली तिराहा क्रासिंग, रेलवे स्टेशन क्षेत्र से रेलवे स्टेशन चौराहा, यादव धर्मशाला और महाकालबाग से महाकाल घाटी, हरसिद्धि पाल से गुदरी, दानीगेट से ढाबा रोड व कमरी मार्ग तथा जूना सोमवारिया से केडी गेट की ओर जाने से बचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- 23 नवंबर को वैकुंठ चतुर्दशी पर होगा हरिहर मिलन

सवारी मार्ग पर दुकानें लगाने पर भी रोक

सवारी मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन खड़े नहीं किए जा सकेंगे। मार्ग पर दुकान संचालकों को गैस चूल्हे, गैस स्टोव या सड़क की ओर समोसे, भजिए आदि तलने के लिए सामान रखने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने दुकानदारों और वाहन चालकों से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- महाकाल मंदिर में शुरू हुई 24 घंटे प्रसादी की व्यवस्था, अब लाइन में लगे भक्तों तक भी पहुंचेगा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।