• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjain Mahakal: भर गया महाकाल का खजाना… 1 साल में 112 करोड़ रुपए से अधिक की आय

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में अक्टूबर 2022 में महाकाल महालोक का निर्माण होने के बाद भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश विदेश से महाकाल दर्शन...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 17 Dec 2024 02:35:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Dec 2024 03:23:04 PM (IST)
Ujjain Mahakal: भर गया महाकाल का खजाना… 1 साल में 112 करोड़ रुपए से अधिक की आय
महाकाल के दरबार में भक्त (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शीघ्र दर्शन टिकट और भस्म आरती बुकिंग से आय बढ़ी
  2. अन्नक्षेत्र में भी पिछले साल की तुलना में ज्यादा दान आया
  3. लड्डू प्रसाद की बिक्री से प्राप्त राशि इसमें शामिल नहीं है

नईदुनिया, उज्जैन। भक्तों की भेंट से भगवान महाकाल का खजाना फिर भर गया है। 1 जनवरी से 13 दिसंबर 2024 तक मंदिर समिति को विभिन्न स्रोतों से 112 करोड़ 31 लाख 85 हजार 988 रुपये की आय हुई है।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, वर्ष 2024 में शीघ्र दर्शन टिकट व भस्म आरती बुकिंग से आय बढ़ी है। अन्नक्षेत्र में भी गतवर्ष की तुलना में अधिक दान आया है। विविध आय भी दो गुना हो गई है। अभी दिसंबर माह के 18 दिन शेष है। इस अवधि में जो भी आय होगी, इसे मिलाकर इस साल की आय पिछले साल से अधिक रहेगी।

लड्डू प्रसाद की बिक्री से प्राप्त राशि शामिल नहीं

  • मंदिर प्रशासन के आय के आंकड़े जारी किए हैं। इस राशि में लड्डू प्रसाद की बिक्री से प्राप्त राशि शामिल नहीं है, क्योंकि लड्डू प्रसाद लागत मूल्य पर विक्रय किया जाता है। इसलिए यह आय नहीं है।
  • 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2023 तक मंदिर समिति को 14 करोड़ 58 लाख 4 हजार 675 रुपये की आय हुई थी। वहीं वर्ष 2024 में 1 जनवरी से 13 दिसंबर तक 112 करोड़ 31 लाख 85 हजार 988 रुपये प्राप्त हुए हैं।

  • वर्ष 2023 में जनवरी से जुलाई माह तक 750 रुपये की प्रोटोकॉल दर्शन तथा 1500 रुपये की जल अर्पण रसीद पर गर्भगृह में प्रवेश की व्यवस्था थी। मंदिर समिति को छह माह में इस मद से करीब 21 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई थी।
  • अगस्त 2023 से गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। इसलिए वर्ष दो हजार 2024 में यह आय प्रभावित हुई है। दोनों वर्षों की आय का तुलनात्मक अध्ययन करें तो इस मद में राशि प्राप्त नहीं होने से वर्ष 2024 में गतवर्ष के मुकाबले आय बढ़ी है।
  • naidunia_image

    सुविधा में विस्तार करेंगे

    महाकाल मंदिर में भक्तों की संख्या के साथ विभिन्न स्रोतों सें आय भी बढ़ रही है। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक आय हुई है। मंदिर समिति आने वाले दिनों में भक्तों की सुविधाओं का अधिक विस्तार करेगी। - गणेश कुमार धाकड़, प्रशासक, महाकालेश्वर मंदिर

    यहां भी क्लिक करें - ‘महाकाल महाराज आपको महाकुंभ में आमंत्रित करने आए हैं’... लेटर हेड पर लिखकर उज्जैन पहुंचे योगी सरकार के मंत्री

    यहां भी क्लिक करें - उज्जैन के महंत से हुई थी 71 लाख की ठगी… इंदौर से पकड़ाए 4 आरोपियों ने उगले राज, पुलिस भी हैरान