• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में मोहल्ले में रहने के एवज में 500 रुपये हफ्ता मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार

उज्जैन के पंवासा थाना क्षेत्र में मोहल्ले में रहने के बदले 500 रुपये प्रतिमाह हफ्ता मांगने और मना करने पर परिवार से मारपीट करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Amit AtalasiaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 01:57:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 02:49:54 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उज्जैन में मोहल्ले में रहने के एवज में 500 रुपये हफ्ता मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार
उज्जैन में धमकाकर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. साथियों संग घर पहुंचकर मांगे रुपये, विरोध करने पर माता-पिता और पड़ोसी को डंडों से पीटा
  2. बीच-बचाव करने आए पड़ोसी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे आरोपी
  3. पहले से आबकारी मामले में पकड़े गए आरोपित पर मारपीट और वसूली के ग्यारह केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मोहल्ले में रहने के एवज में पांच रुपये हफ्ता मांगने और रुपये देने से मना करने पर परिवार के साथ मारपीट करने वाले आरोपित को पंवासा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित विजय उर्फ टोकन को पुलिस आबकारी एक्ट के एक मामले में पहले गिरफ्तार कर चुकी थी। जांच में मारपीट और अवैध वसूली के मामले में उसकी संलिप्तता सामने आई है। आरोपित के खिलाफ वर्ष 2018 से 2026 तक कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार 21 अक्टूबर को तलाई की पाल निवासी सोना सोलंकी ने पंवासा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। फरियादिया ने बताया कि विजय उर्फ टोकन अपने साथियों के साथ उसके घर के सामने आया और मोहल्ले में रहने के एवज में पांच रुपये प्रतिमाह हफ्ता मांगा। रुपये देने से मना करने पर आरोपितों ने फरियादिया और उसके माता-पिता के साथ डंडों से मारपीट की।


जान से मारने की धमकी दी

बीच-बचाव करने आए पड़ोसी को भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296(ए), 119(1), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में विजय उर्फ टोकन पुत्र गंगाराम राठौर उम्र 25 वर्ष निवासी तलाई की पाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- उज्जैन में पड़ोसी से मामूली विवाद के तीन दिन बाद घर में घुसकर हमला, हथौड़े और डंडों से की तोड़फोड़

टीआई गमर मंडलोई के अनुसार विजय उर्फ टोकन का वर्ष 2018 से 2026 तक उसके खिलाफ कुल 11 प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। इनमें मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, अवैध वसूली, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- महाकाल दर्शन करने आए उज्जैन आए मां और बेटे के साथ दुकान संचालक ने की मारपीट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।