• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

बांधवगढ़ में वन्यजीव से संघर्ष के बाद तेंदुए की मौत, डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर से हुई जांच

तेंदुए का शव बघड़ो बीट के वन क्षेत्र में पाया गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।

By SanjayKumar SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 07:45:08 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 07:45:35 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बांधवगढ़ में वन्यजीव से संघर्ष के बाद तेंदुए की मौत, डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर से हुई जांच
वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार, नईदुनिया

HighLights

  1. पनपथा कोर में मिला तेंदुए का शव
  2. अन्य वन्यजीव से संघर्ष के बाद मौत
  3. वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र में शनिवार को एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। तेंदुए का शव बघड़ो बीट के वन क्षेत्र में पाया गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।

प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम में तेंदुए की मौत किसी अन्य मांसाहारी वन्यजीव के साथ संघर्ष के दौरान होना पाया गया है। वन विभाग ने इसे प्राकृतिक मृत्यु का मामला बताया है।

जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को पनपथा परिक्षेत्र अधिकारी, बीट प्रभारी और अन्य वनकर्मी क्षेत्र में पैदल गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान बघड़ो बीट के जंगल में तेंदुए का शव दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें- ठग दीपक टंडन पर छठी FIR दर्ज, कोयला कारोबारी से 27 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी

इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों, भोपाल स्थित वन मुख्यालय और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) को दी गई। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी, पशु चिकित्सकों की टीम और अन्य संबंधित सदस्य मौके पर पहुंचे।

शव के पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर की मदद से जांच कराई गई। इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई। एनटीसीए की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत तेंदुए के शव का परीक्षण क्षेत्र संचालक, उप संचालक, वन्यजीव विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि और एनटीसीए प्रतिनिधि की मौजूदगी में वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी एवं पशु चिकित्सकों की टीम ने किया।


पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि तेंदुए की मौत किसी अन्य मांसाहारी वन्यजीव के साथ संघर्ष में हुई है। परीक्षण के बाद प्रयोगशाला जांच के लिए आवश्यक नमूने एकत्र किए गए। इसके बाद नियमानुसार शव के भस्मीकरण की कार्रवाई पूरी की गई। वन विभाग ने पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में बंद स्मार्ट टॉयलेट की होगी डिजिटल निगरानी, इंदौर की एजेंसी संभालेगी सफाई व्यवस्था

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।