• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया के चंदिया रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, पटरी पार करते समय हादसा

Chandia Railway Station: करन फकीर अपनी पत्नी नैना फकीर के साथ बीती रात करीब 9 बजे चंदिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान वहां ...और पढ़ें

By SanjayKumar SharmaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 10:56:36 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 12:33:34 PM (IST)
उमरिया के चंदिया रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, पटरी पार करते समय हादसा
पटरी पार करते समय हुआ बड़ा हादसा। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. करन और नैना की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा
  2. इस घटना ने स्थानीय लोगों को भी झकझोर कर रख दिया
  3. रेलवे लाइन पार करते समय बरती गई लापरवाही जानलेवा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। उमरिया जिले के चंदिया रेलवे स्टेशन के समीप बीती रात एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की जान चली गई। एक साथ दो लोगों की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं मृतकों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदिया नगर के मऊहार टोला वार्ड क्रमांक 10 निवासी करन फकीर (30) अपनी पत्नी नैना फकीर (26) के साथ बीती रात करीब 9 बजे चंदिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में दोनों आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।


सूचना मिलते ही पहुंची रेलवे पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा हादसे से संबंधित परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। रेलवे लाइन पार करते समय यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

एक साथ थम गया जिंदगी का सफर

करन और नैना की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। जिस दंपती ने साथ मिलकर जीवन की राह पर आगे बढ़ने के सपने देखे होंगे, उनका सफर एक दर्दनाक हादसे में अचानक समाप्त हो गया। इस घटना ने स्थानीय लोगों को भी झकझोर दिया है।

यह भी पढ़ें- उमरिया में सोन नदी पार करते समय 23 वर्षीय युवक डूबा, एनडीआरएफ की टीम चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

रेलवे स्टेशन और उसके आसपास रेलवे लाइन पार करते समय बरती गई लापरवाही कई बार जानलेवा साबित होती है। यह हादसा भी लोगों को रेलवे लाइन पार करते समय सावधानी बरतने की जरूरत का एहसास कराता है। फिलहाल, इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

यह भी पढ़ें- एमपी में ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा पर फोकस... भोपाल-बीना-इटारसी रूट पर बदलेंगे 87 टर्नआउट और स्लीपर