• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया में देर रात सड़क हादसा, बोलेरो और अर्टिगा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन घायल

मंसूरी पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे अर्टिगा और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

By SanjayKumar SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 08:59:51 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 09:01:18 AM (IST)
उमरिया में देर रात सड़क हादसा, बोलेरो और अर्टिगा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन घायल
मंसूरी पेट्रोल पंप के पास हुआ सड़क हादसा, नईदुनिया

HighLights

  1. मंसूरी पेट्रोल पंप के पास हुआ सड़क हादसा
  2. आमने-सामने भिड़ी बोलेरो और अर्टिगा गाड़ी
  3. हादसे में कार सवार आधा दर्जन लोग घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। मंसूरी पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे अर्टिगा और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया गया। यहां सभी घायलों का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, अर्टिका वाहन में लोरहा निवासी प्रकाश यादव, गोलू यादव और रघु यादव सवार थे। हादसे में तीनों घायल हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बोलेरो वाहन कटनी से बिरसिंहपुर की ओर जा रहा था।

इसमें पाली निवासी केदार सराफ, सुशील सोनी और राजेश कोल सवार बताए जा रहे हैं। ये सभी भी दुर्घटना में घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: ग्वालियर में अक्टूबर महीने में बढ़ रहा तापमान, दिन में लोगों को सता रही गर्मी, शहर में तापमान 36 डिग्री के पार

हादसे के कारणों का नहीं चला पता

हादसा हाईवे के उस स्थान पर हुआ, जिसे क्षेत्र में एक्सीडेंटल पॉइंट के तौर पर जाना जाता है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर किस वजह से हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत संभवत: चालकों की चूक के कारण हुई।


हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटाई। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए मौके पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- पहले बिहार के बोधगया से बौद्ध मठों में पैठ बनाई, फिर फर्जी आधार कार्ड पर बनवा डाले बांग्लादेशी पासपोर्ट