• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया में सीएम को काले झंडे दिखाने निकले यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया

बुधवार सुबह करीब पांच बजे ही पुलिस टीम अनुराग सिंह अंबुज के निवास पर पहुंच गई थी। लगभग दो दर्जन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनके घर को घेरे में ले लि...और पढ़ें

By SanjayKumar SharmaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 10:10:54 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 10:19:37 AM (IST)
उमरिया में सीएम को काले झंडे दिखाने निकले यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को हिरासत में लेती पुलिस।

HighLights

  1. मानपुर जाने के लिए निकले थे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह अंबुज
  2. घर पर पहले से मौजूद थी पुलिस, नौरोजाबाद थाने ले गई
  3. कार्यकर्ताओं ने मोहन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह अंबुज को बुधवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह मानपुर जाने के लिए अपने घर से निकल रहे थे, तभी वहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें नौरोजाबाद थाने ले गई। इस कार्रवाई के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई।

कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बुधवार सुबह करीब पांच बजे ही पुलिस टीम अनुराग सिंह अंबुज के निवास पर पहुंच गई थी। लगभग दो दर्जन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनके घर को घेरे में ले लिया गया था। पुलिस के कुछ अधिकारी घर के सामने बरामदे में भी बैठे रहे। सुबह से ही पुलिस की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

बताया जा रहा है कि अनुराग सिंह अंबुज को मानपुर जाना था। वह अपने घर से निकलने की तैयारी में थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के बाद उन्हें नौरोजाबाद थाने ले जाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें- उमरिया में सीएम के दौरे से पहले युवा कांग्रेस अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस, काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उमरिया जिले के दौरे के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इससे पहले युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के आगमन पर काले झंडे दिखाने की घोषणा भी की गई थी।

ऐसे में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिरासत में लेने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अनुराग सिंह अंबुज की हिरासत के संबंध में पुलिस की ओर से कार्रवाई का आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- सीएम के आने से पहले उमरिया में कांग्रेस नेताओं को नोटिस, 100 से ज्यादा पर कार्रवाई की तैयारी