उमरिया के पनपथा में बाघ शावक की मौत, जंगल में मिला कंकाल, वन विभाग में हड़कंप
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र में बाघ शावक की मौत का मामला सामने आया है।
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 03:13:18 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 03:13:59 PM (IST)
पनपथा में बाघ शावक की मौत, फाइल फोटोHighLights
- पनपथा क्षेत्र में बाघ शावक का मिला कंकाल
- कंकाल मिलने से वन विभाग में मचा हड़कंप
- अधिकारियों की मौजूदगी में मौत की जांच जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र में बाघ शावक की मौत का मामला सामने आया है। जंगल के भीतर बाघ शावक का कंकाल मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और मैदानी अमला मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल घटनास्थल का निरीक्षण कर शावक की मौत से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
वन विभाग ने शुरू की जांच
बताया जा रहा है कि, जंगल में शावक का कंकाल मिलने के बाद वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। शावक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। कंकाल की स्थिति और घटनास्थल से मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
कंकाल मिलने से खड़े हुए कई सवाल
बांधवगढ़ में बाघों की लगातार निगरानी और संरक्षण के बीच शावक का कंकाल मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। वन विभाग के अधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शावक की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही है। फिलहाल अधिकारियों की मौजूदगी में जांच जारी है।