• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

विदिशा में बैंक कर्मचारी ने ही लगाई सेंध, 18 लाख का सोना चुराकर छत की LED में छिपाया

विदिशा के मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में हुई वारदात, पुलिस ने कर्मचारी को पकड़कर सोना जब्त कर लिया।

By Rajesh SharmaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 07:52:50 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 08:00:43 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
विदिशा में बैंक कर्मचारी ने ही लगाई सेंध, 18 लाख का सोना चुराकर छत की LED में छिपाया
पुलिस ने छत में लगी एलईडी से निकाली ज्वेलरी। - एआई इमेज

HighLights

  1. सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ में खुला राज
  2. आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
  3. गोल्ड लोन चुकाने पहुंचा व्यक्ति तो खुला राज

नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। जिस बैंक में ग्राहक अपना सोना सुरक्षित समझकर गिरवी रखता है, वहीं का कर्मचारी उसकी ज्वेलरी चुराकर घर ले गया। करीब 18 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने को उसने अपने घर की छत में लगी एलईडी लाइट के अंदर छिपा दिया था। ग्राहक जब कर्ज चुकाकर अपना सोना लेने पहुंचा तो बैंक में हड़कंप मच गया।

दो दिन तक तलाश के बाद भी सोना नहीं मिला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बैंक के ही कर्मचारी को गिरफ्तार कर चोरी का सोना बरामद कर लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


जानकारी के अनुसार शहर के सचेन्द्र रघुवंशी ने पिछले साल सिविल लाइन मार्ग स्थित एसबीआई के ऊपर संचालित मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में करीब 18 लाख रुपये कीमत का सोना गिरवी रखकर 15 लाख रुपये का कर्ज लिया था। दीपावली से पहले पांच नवंबर को वे बैंक पहुंचे और कर्ज की राशि जमा कर अपना सोना वापस मांगा। बैंक मैनेजर शुभम तिवारी ने लॉकर से सोना निकलवाकर अपने चेंबर की दराज में रखवा दिया।

सोना मांगा तो वह गायब मिला

इसी दौरान पता चला कि कर्ज की कुछ राशि जमा होना बाकी है। इस पर ग्राहक अगले दिन आने की बात कहकर चला गया। अगले दिन सचेन्द्र शेष राशि लेकर बैंक पहुंचे और भुगतान कर दिया, लेकिन जब सोना मांगा तो वह गायब मिला। बैंक में तलाश की गई, लेकिन ज्वेलरी का कोई पता नहीं चला। ग्राहक के दबाव के बाद बैंक प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

छत में लगी लाइट से निकाली ज्वेलरी

टीआई राजपाल सिंह जादौन के अनुसार पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कर्मचारियों से पूछताछ की। इस दौरान बैंक कर्मचारी और पुरनपुरा निवासी राजेश साहू की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। शुरुआत में उसने चोरी की जानकारी होने से इनकार किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सोना चुराना स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें- Crime News: बंद कमरे में गर्लफ्रेंड को नचाकर उड़ाता था नोट, इस शौक ने बना दिया बैंक चोर

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस उसके घर पहुंची, जहां छत में लगी एलईडी लाइट के अंदर छिपाकर रखी गई ज्वेलरी बरामद कर ली गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- शिवपुरी में ‘समझदार भैंस’: 18 KM चोरों के साथ चली, मौका मिलते ही मालिक के घर पहुंचवाया

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।