Vidisha Accident: मजदूरों को लेकर जा रहा लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 16 घायल, 4 गंभीर
अलग-अलग गांव से 35 मजदूर धान की रोपाई करने आए थे। मंगलवार की दोपहर में 16 मजदूर लोडिंग वाहन में सवार होकर ग्राम हकीमखेड़ी जा रहे थे। इसी दौरान वाहन पलट गया जिससे सभी मजदूर एक दूसरे के ऊपर जाकर गिरे तो ज्यादातर जमीन पर जा गिरे, जिससे सभी घायल हुए हैं।
Publish Date: Tue, 01 Jul 2025 07:18:32 PM (IST)
Updated Date: Tue, 01 Jul 2025 07:18:32 PM (IST)
जिला अस्पताल में भर्ती घायल। नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। मंगलवार को मजदूरों से भरा एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। जिससे वाहन में सवार 16 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुधीर साहू का कहना है कि तीन से चार मजदूरों को ज्यादा चोट आई है।
हादसे में 16 मजदूर हुए घायल
कटनी जिले के ग्राम पटवारा निवासी घायल 50 वर्षीय श्यामलाल आदिवासी ने बताया कि वह अलग-अलग गांव से 35 मजदूर यहां अलग-अलग जगह धान की रोपाई करने आए हैं। मंगलवार की दोपहर में हम 16 मजदूर लोडिंग वाहन में सवार होकर ग्राम हकीमखेड़ी जा रहे थे। इसी दौरान वाहन पलट गया जिससे सभी मजदूर एक दूसरे के ऊपर जाकर गिरे तो ज्यादातर जमीन पर जा गिरे। जिससे सभी घायल हुए हैं।
ये भी पढे़ें- Reel का चस्का...छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पर युवकों ने बनाई रील, रनवे पर कार दौड़ाकर तोड़ी सुरक्षा
वाहन की कमान की रकाब टूट जाने हुआ हादसा
ग्राम हकीमखेड़ी के हामिद खां ने बताया कि वह अपने खेत में धान की रोपाई कराने के लिए इन मजदूरों को लेकर जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने किराये से लोडिंग वाहन किया था। परासी और हांसुआ के बीच वाहन की कमान की रकाब टूट जाने के कारण वाहन पलट गया था। जिससे मजदूर घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मजदूरों को एम्बूलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया है।