• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिस्क वॉक देगा लंबी उम्र का वादा, जानिए कैसे करें और कब करें

वॉकिंग के लिए न तो आपको कोई बड़ा इन्वेस्टमें करना है, न ही किसी खास ट्रेनिंग की जरूरत है। इसे आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। बस इसके लिए आपके पास ए...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Mon, 17 Feb 2025 04:14:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Feb 2025 04:14:34 PM (IST)
ब्रिस्क वॉक देगा लंबी उम्र का वादा, जानिए कैसे करें और कब करें
इसे आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं।

HighLights

  1. ब्रिस्क वॉक ब्रेन हेल्थ, मूड और सम्पूर्ण स्वास्थ्य को कई रूप में फायदे पहुंचाता है।
  2. ये आसान, बिना किसी मशीन और इन्वेस्टमेंट के किए जाने वाली एक्सरसाइज है।
  3. इसमें न तो किसी ट्रेनर की जरूरत है और न ही इसे करने में कोई जटिलताएं है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। वॉकिंग एक चमत्कारी एक्सरसाइज है, जिसके अनगिनत फायदे हैं। ये बेहद आसान और बिना किसी खास मशीन और इन्वेस्टमेंट के किए जाने वाली एक्सरसाइज है। इसे आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं।

ये एक ऐसा वर्कआउट है, जिसमें न तो किसी ट्रेनर की जरूरत है और न ही इसे करने में किसी प्रकार की जटिलताएं उत्पन्न होती हैं। वॉक के साथ ब्रिस्क वॉक के भी अनेकों फायदे हैं। ये ब्रेन हेल्थ, मूड और सम्पूर्ण स्वास्थ्य को कई रूप में फायदे पहुंचाता है।

कैसे करें ब्रिस्क वॉक

  • गर्दन और पीठ सीधी तनी हुई रखें। सिर सीधा सामने देखते हुए ऊपर की तरफ रखें।
  • कोहनी को हल्का मोड़ते हुए हाथों को फ्री छोड़ कर तेजी से चलते हुए वॉक करें।
  • पेट की मांसपेशियों को टाइट रखते हुए रीढ़ की हड्डियां सीधी करके ही चलें।
  • ब्रिस्क वॉक की खास बात कि सामान्य वॉक से दुगुनी स्पीड में चलें, लेकिन दौड़ें नहीं।
  • तेज-तेज चलें, जिससे शरीर की मूवमेंट सामान्य चलने की तुलना में अधिक बनी रहे।
  • स्पोर्ट्स शूज पहनें, जिससे शू बाइट या एड़ी में दर्द न हो। स्मार्टवॉच से हार्ट रेट का ध्यान रखें।

naidunia_image

ब्रिस्क वॉक एक स्वस्थ शरीर के साथ लंबी उम्र का दावा करता है। आइए जानते हैं ब्रिस्क वॉक के गजब के फायदे…

वेट मैनेजमेंट में मदद- ब्रिस्क वॉकिंग से एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है और फैट लॉस होता है। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है और शरीर शेप में रहता है।

कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस बूस्ट- ब्रिस्क वॉकिंग हार्ट हेल्थ का ख्याल रखती है और संपूर्ण कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस को बूस्ट करती है।

यह भी पढ़ें- टॉयलेट में घंटों होता है टाइम वेस्ट, पेट करें साफ इन आसान टिप्स से

हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करे- ब्रिस्क वॉकिंग करने से बोन डेंसिटी बढ़ती है और मांसपेशियां टोन होती हैं, जिससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

मांसपेशियों की क्षमता बढ़ाए- ब्रिस्क वॉकिंग मांसपेशियों की फ्लेक्सिबिलिटी और क्षमता को बढ़ाता है। इससे मांसपेशियों में ताकत बढ़ती है, स्टैमिना बढ़ती है, जिससे रोजमर्रा के काम करने में मदद मिलती है और जल्दी थकान नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- कहीं ज्यादा हल्दी तो नहीं खा रहे हैं आप, फायदे से ज्यादा हो सकता है नुकसान

एनर्जी लेवल बढ़ाए- एक क्विक ब्रिस्क वॉक तेजी से एनर्जी बूस्ट करता है। चलने के कारण ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। अंदरूनी अंगों में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है, जिससे एनर्जी लेवल तेजी से बढ़ता है।