• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायबिटीज और डिप्रेशन का है गहरा नाता, इसे समझें और बचाव के तरीके जानें

ये तो सभी जानते हैं कि डायबिटीज आंख, हार्ट, किडनी जैसे अंगों को प्रभावित कर सकती है। मगर, ये कम ही लोग जानते होंगे कि डायबिटीज के मरीज को डिप्रेशन होन...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 31 Jan 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 01 Feb 2025 11:12:01 AM (IST)
डायबिटीज और डिप्रेशन का है गहरा नाता, इसे समझें और बचाव के तरीके जानें
क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज के मरीज को डिप्रेशन होने की आशंका दो से तीन गुना अधिक होती है।

HighLights

  1. डायबिटीज के 77 फीसदी लोग एंजाइटी, डिप्रेशन या मेंटल हेल्थ से जूझ रहे हैं।
  2. मेंटल हेल्थ काफी हद तक ग्लूकोज लेवल को प्रभावित करने में सक्षम होता है।
  3. डायबिटीज डिस्ट्रेस से बचने के लिए जरूरी है पॉजिटिव लोगों के साथ में रहें।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जब ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। ये तो सभी जानते हैं कि डायबिटीज आंख, हार्ट, किडनी जैसे अंगों को प्रभावित कर सकती है। मगर, क्या आप जानते हैं कि नॉन डायबिटिक की तुलना में डायबिटीज के मरीज को डिप्रेशन होने की आशंका दो से तीन गुना अधिक होती है।

ऐसी स्थित में भी मात्र 25 से 50 प्रतिशत तक डिप्रेशन से जूझते डायबिटिक लोगों का निदान और इलाज हो पाता है। हालांकि, सही इलाज, दवाइयां और थेरेपी से स्थिति को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। मगर, सही समय पर सही इलाज न हो पाने से स्थिति और भी बदतर हो जाती है।


इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के एक सर्वे के अनुसार, डायबिटीज से पीड़ित 77 प्रतिशत लोग किसी न किसी रूप में एंजाइटी, डिप्रेशन या मेंटल हेल्थ से जूझ रहे हैं। मेंटल हेल्थ ग्लूकोज लेवल को प्रभावित करने में सक्षम होता है।

इसलिए डायबिटीज मैनेजमेंट का एक बड़ा हिस्सा मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन के लक्षण को भी शामिल करता है। आज हर 4 में से 3 डायबिटीज का मरीज डायबिटीज के कारण डिप्रेशन में है, जिसे डायबिटीज डिस्ट्रेस भी कहते हैं।

जानते हैं कि डायबिटीज किस तरह प्रभावित करता है मेंटल हेल्थ…

  • कभी न खत्म होने वाले टेस्ट और चेक-अप से होती है थकान।
  • डायबिटीज मैनेजमेंट की डेली डिमांड डिप्रेशन पैदा करती है।
  • खाने के प्रति दूसरों को मिली आजादी देख कर हताश होना।
  • पहले खुद जिस खाने को एंजॉय किया करते थे, उससे दूरी होना।
  • कुछ भी अनहेल्दी खाने के बाद गिल्ट के कारण ओवरथिंकिंग होना।

यह भी पढ़ें- बच्चों का बढ़ाना है स्टैमिना, डाइट में शामिल करें ये फूड्स

  • फ्रस्ट्रेशन के कारण डायबिटीज केयर की तरफ ध्यान न दे पाना।
  • दवाइयां समय पर न खाना और डायबिटीज की एक्स्ट्रा केयर न करना।
  • डाइटरी बदलाव जीवनशैली में शामिल करने में समस्या महसूस होना।
  • नींद न आनाे सहित ऐसे कई कारण हैं, जिससे डिप्रेशन पैदा होता है।

naidunia_image

ऐसे मैनेज करें डायबिटिक डिस्ट्रेस या डिप्रेशन…

  • ऐसे ग्रुप या सर्कल से जुड़ें, जो डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए काम करते हों।
  • ऐसे में आपको महसूस होगा कि इस मेंटल हेल्थ की जंग में आप अकेले नहीं हैं।
  • मेडिटेशन और नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से काफी राहत मिलने लगेगी।

यह भी पढ़ें- खत्म होने वाली हैं सर्दियां… जरूर खाएं बथुआ और पाएं बेमिसाल फायदे

  • जरूरत से ज्यादा उदास, चिड़चिड़ापन, गिल्ट या गुस्सा आने पर डॉक्टर से मिलें।
  • जितना जल्दी ये कदम उठाएंगे, डायबिटीज से होने वाले डिप्रेशन का इलाज उतनी जल्दी होगा।