• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खत्म होने वाली हैं सर्दियां… जरूर खाएं बथुआ और पाएं बेमिसाल फायदे

बथुआ की रोटी, साग, रायता, पुलाव, चोखा, पूड़ी और परांठा बड़े ही चाव से बनाया और खाया जाता है। सर्दियों में खासतौर से बथुआ को इनमें से किसी भी रूप में अ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 30 Jan 2025 10:00:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jan 2025 10:00:00 AM (IST)
खत्म होने वाली हैं सर्दियां… जरूर खाएं बथुआ और पाएं बेमिसाल फायदे
वेट लॉस के लिए एक परफेक्ट सुपरफूड माना जाता है बथुआ।

HighLights

  1. बथुआ की 100 ग्राम पत्तियों में लगभग 4.2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
  2. सादे स्वाद और पौष्टिकता के कारण सभी को पसंद आता है बथुआ।
  3. बथुआ ब्लड को डिटॉक्सिफाई करके साफ करने में मदद करता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। सर्दियों के मौसम में हरी-हरी पत्तेदार सब्जियों का सीजन शुरू हो जाता है। पालक, मेथी, बथुआ जैसी हरी सब्जियां सभी की डाइट का हिस्सा बन जाती हैं। इन्हीं पत्तेदार सब्जियों में से एक है बथुआ, जो कि अपने सादे स्वाद और पौष्टिकता के कारण सभी को पसंद आता है।

बथुआ को गूजफुट भी कहते हैं। बथुआ की रोटी, साग, रायता, पुलाव, चोखा, पूड़ी और परांठा बड़े ही चाव से बनाया और खाया जाता है। सर्दियों में खासतौर से बथुआ को इनमें से किसी भी रूप में अपनी प्लेट में जरूर शामिल करें।


ये चीजें बनाती हैं बथुआ को सुपरफूड

दरअसल, बथुआ के एक नहीं अनेकों फायदे हैं। बथुआ में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स,विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस जैसे ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बथुआ को सर्दियों का एक सुपरफूड बनाते हैं।

ये एमिनो एसिड से भरपूर होते हैं। बथुआ की 100 ग्राम पत्तियों में लगभग 4.2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आइए जानते हैं बथुआ से होने वाले बेमिसाल फायदे…

naidunia_image

पाचन में सुधार

बथुआ में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज से राहत दिलाता है और पाचन में सुधार लाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

बथुआ में भरपूर विटामिन सी पाई जाती है, जो इसे एक बेहतरीन एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर सब्जी बनाती है। विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है और एक प्रकार से सप्लीमेंट का काम करता है।

हड्डियों को मजबूती दे

बथुआ में भरपूर मात्रा में विटामिन के और कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद और जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें- 5 साल से कम उम्र के बच्चों को कतई न दें ये फूड्स

ब्लड क्लींजिंग

बथुआ ब्लड को डिटॉक्सिफाई करके साफ करता है और बार-बार होने वाले कील मुहांसों से राहत दिलाता है। इसीलिए बथुआ को रक्त शोधक भी कहा जाता है।

वेट लॉस में मददगार

बथुआ में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और साथ ही ये विटामिन ए, सी, बी6, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इससे ये वेट लॉस के लिए एक परफेक्ट सुपरफूड बन जाता है।

यह भी पढ़ें- Star Fruit Benefits: खट्टा समझकर जो फल नहीं खाते हैं आप, उसके फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

आई हेल्थ करे स्ट्रॉन्ग

बथुआ में जिंक और आयरन पाया जाता है, जिससे नजर तेज होती है और आई हेल्थ बेहतर होती है।