• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों का बढ़ाना है स्टैमिना, डाइट में शामिल करें ये फूड्स

प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और ओमेगा थ्री फैटी एसिड से भरपूर चीजों वाली डाइट लेने से स्टेमिना भी बढ़ता है और शरीर में ताकत भी रहती है। जानिए खाने में किन ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 30 Jan 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jan 2025 07:23:06 AM (IST)
बच्चों का बढ़ाना है स्टैमिना, डाइट में शामिल करें ये फूड्स
इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बच्चे की मांसपेशियों की ग्रोथ भी सही होती है।

HighLights

  1. जंक और प्रोसेस्ड फूड्स से मुश्किल हो गई है हेल्दी डाइट की राह।
  2. इन चीजों को खाने से बचपन में ही बीमारियों के चपेट में आते हैं बच्चे।
  3. स्टैमिना बूस्ट करने वाले फूड्स से जीवन पर्यंत हेल्दी रहते हैं बच्चे।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। विकसित होते हुए बच्चों के लिए सही पोषण और एनर्जी भरे फूड्स खाना बेहद जरूरी है। इससे उनका स्टैमिना बूस्ट होता और वे हमेशा फिट और हेल्दी रहते हैं। आजकल जंक और प्रोसेस्ड फूड्स ने इस हेल्दी डाइट की राह को और भी मुश्किल बना दिया है।

बच्चे तेजी से इन चीजों को खाने से बचपन में ही बड़ी बीमारियों के चपेट में आ जा रहे हैं। अगर अपने बच्चों का स्वस्थ जीवन चाहते हैं, तो आज ही उनकी डाइट में शामिल करें ऐसे स्टैमिना बूस्ट करने वाले फूड्स, जिससे वे जीवन पर्यंत हेल्दी बने रहें।


जानते हैं कि डाइट में किन फूड्स को करें शामिल

पनीर- प्रोटीन, विटामिन और मिनरल का बेहतरीन स्रोत है पनीर। ये बच्चे की हड्डियां मजबूत बनाता है, इम्यूनिटी बूस्ट करता है और बच्चे की मांसपेशियों की सही ग्रोथ करता है। पनीर को क्रम्बल करके इसकी भुर्जी बनाएं। स्मूदी में क्रीमीनेस बढ़ाने के लिए पनीर को पीस कर डालें। परांठा में स्टफ करके बनाएं। दही या बटर के साथ मिक्स कर के परफेक्ट स्प्रेड तैयार करें। बच्चे ऐसी डिशेज बड़े ही चाव से खाते हैं।

सीड्स- चिया सीड्स, पंपकिन सीड्स, सफेद तिल जैसे सीड्स का सेवन करने से बच्चे का ब्रेन डेवलेपमेंट बेहतर होता है। इम्यून सिस्टम को सपोर्ट मिलता है और इनसे इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। रोटी या परांठा के आटे में सीड्स को मिलाएं। न्यूट्रीशन बूस्ट करने के लिए स्मूदी में मिलाएं। फ्रूट्स के ऊपर स्प्रिंकल करके खिलाएं। दही में चिया सीड्स जैसे सीड्स को भिगोकर खिलाएं।

अंडा- अंडे में मौजूद प्रोटीन बच्चों की मांसपेशियों के विकास में सहयोग करता है। साथ ही लंबे समय तक उन्हें पेट भरे होने का एहसास दिलाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाता है। सूप या एग करी में अंडे को ब्लेंड करके बनाएं। इससे ग्रेवी या सूप और भी क्रीमी होता है। मैश किए हुए आलू में मिला कर बनाएं। ब्रेड ऑमलेट बनाएं या फिर दही की डिप में मिलाएं।

यह भी पढ़ें- 5 साल से कम उम्र के बच्चों को कतई न दें ये फूड्स

naidunia_image

नट्स- ओमेगा थ्री फैटी एसिड से भरपूर नट्स ब्रेन और हार्ट डेवलेपमेंट में सहायक होते हैं। ये हड्डियों और दांत को मजबूत बनाते हैं, एलर्जी से बचाव करते हैं और वेट मैनेजमेंट में मदद करते हैं। मिल्कशेक में नट्स को ब्लेंड करके बनाएं। ब्रेड या रोटी में पीनट स्प्रेड जैसे स्प्रेड का इस्तेमाल करें। बेक्ड फूड्स में काटकर नट्स डालें। नट्स को रोस्ट कर के इनका पाउडर बना कर दूध में मिलाएं।

यह भी पढ़ें- Star Fruit Benefits: खट्टा समझकर जो फल नहीं खाते हैं आप, उसके फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रोटीन युक्त फूड्स- बच्चों को प्रोटीन रिच फूड्स देने से ये टिश्यू रिपेयर में मदद करता है। बीमारियों से बचाव करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। क्विनोआ, दही, बादाम, काबुली चना, पीनट बटर जैसी प्रोटीन रिच फूड्स को बच्चों की डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।