• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थकान, डिप्रेशन, बालों का झड़ना है विटामिन डी की कमी के लक्षण… इन टिप्स से मिलेगा फायदा

विटामिन डी एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। धूप में बैठना और विटामिन डी से भरपूर आहार लेना इसकी कमी को दूर कर...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Sat, 14 Dec 2024 09:00:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Dec 2024 03:06:56 PM (IST)
थकान, डिप्रेशन, बालों का झड़ना है विटामिन डी की कमी के लक्षण… इन टिप्स से मिलेगा फायदा
बालों का झड़ना, घाव भरने में समय लगता है, तो हो सकती है विटामिन डी की कमी।

HighLights

  1. विटामिन डी की कमी से थकान, मांसपेशियों में दर्द और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
  2. विटामिन डी के लिए धूप, फैटी फिश, अंडे का पीला भाग, मशरूम आदि खाना चाहिए।
  3. विटामिन डी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और मूड स्विंग को कम करता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। विटामिन D शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। ये बोन हेल्थ के लिए अहम माना जाता है। इसके साथ ये कैल्शियम अब्जॉर्प्शन, इम्यून फंक्शन और सेल ग्रोथ में भी मदद करता है। विटामिन D ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इन्फ्लेमेशन को कम करता है।

इससे कई मेटाबोलिक डिसऑर्डर होने से भी बचाव होता है। विटामिन D की कमी होने से थकान, मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, बालों का झड़ना, घाव भरने में समय लगना और डिप्रेशन जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

विटामिन D की कमी से अति गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं जैसे रिकेट्स, ऑस्टियोमलेशिया आदि। विटामिन D की कमी से ग्लूकोज इनटोलरेंस, इन्सुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ता है।

naidunia_image

फैट रिच फूड खाना जरूरी है

विटामिन D एक फैट सॉल्युबल विटामिन है। इसका मतलब ये है कि विटामिन D को एब्जॉर्ब होने के लिए फैट की जरूरत होती है। इसलिए अगर आप विटामिन D का सेवन करते हैं, तो ध्यान दें कि इसके साथ हेल्दी फैट रिच फूड्स जैसे ऑलिव ऑयल, नारियल तेल, नट्स आदि का सेवन भी करें।


साथ ही मैग्नीशियम भी लें जिससे विटामिन D के एब्सॉर्पशन में मदद मिले। एक दिन में 2000 IU इसकी सुरक्षित डोज मानी जाती है। फैटी फिश, साल्मन, कॉड लिवर ऑयल, मशरूम, अंडे का पीला भाग जैसे फूड्स अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए जिससे विटामिन D की कमी न होने पाए।

यह भी पढ़ें- जौ की रोटी खाएं, इन 10 जबरदस्त फायदों के बाद बॉडी कहेगी थैंक्यू

धूप से भी मिलता है विटामिन डी

नियमित रूप से धूप में 10 से 30 मिनट के लिए बैठें। धूप की यूवी किरणों विटामिन D बनाने में मदद करती हैं, यही कारण है कि इसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है।

यहां जब धूप में बैठने की बात आती है तो लोगों में एक बड़ी दुविधा ये होती है कि दिन के किस समय धूप में बैठने से पर्याप्त विटामिन D मिलेगी। कुछ लोग सुबह की धूप सेंकना बेस्ट समझते हैं, तो कुछ लोग दोपहर की धूप को बेस्ट मानते हैं।

किस समय बैठना चाहिए धूप में

जानकारी का इतना ओवर फ्लो है कि सही और गलत का भेद करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस दुविधा को खत्म करते हैं और जानते हैं कि दिन के किस समय विटामिन D के लिए धूप में बैठना चाहिए।

यह भी पढ़ें- लिवर डैमेज के ये लक्षण दिखते हैं रात में… यदि ऐसा हो तो इन टिप्स को फॉलो करें, मिलेगी राहत

जब धूप की किरणें स्किन पर पड़ती हैं, तो स्किन यूवी किरणों की मदद से विटामिन D का निर्माण करती है। ये काम सुबह के 10 बजे से लेकर दोपहर के 3 बजे तक सुचारू रूप से होता है।

इस दौरान सूरज अपने शिखर पर होता है और UVB किरणें अधिकतम मात्रा में उपलब्ध होती हैं। हालांकि, ये समय कई अन्य मुद्दों पर भी निर्भर करता है जैसे मौसम, भौगोलिक स्थान, बादल, प्रदूषण आदि पर भी निर्भर करता है।