• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इम्यूनिटी वीक है, तनाव रहता है… चाय की इन वैरायटीज का करें इस्तेमाल

दूध और चीनी वाली चाय वेट गेन के साथ गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकती है। इन सर्दियों में चाय के आनंद के साथ इम्यूनिटी बूस्ट का तोहफा देने व...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Sat, 28 Dec 2024 09:00:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 Dec 2024 09:00:00 AM (IST)
इम्यूनिटी वीक है, तनाव रहता है… चाय की इन वैरायटीज का करें इस्तेमाल

HighLights

  1. सर्दियों के मौसम में दिन भर में 4-6 कप चाय तो हो ही जाती है।
  2. दूध-चीनी से बनी चाय ज्यादा पीने से हो सकते हैं बड़े नुकसान।
  3. इसकी जगह लैवेंडर, पिपरमिंट, ग्रीन टी को आजमा सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। चाय हर भारतीय के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। खासतौर से सर्दियों में चाय की बात ही अलग होती है। इन दिनों में दिनभर की दो चाय की जगह 4 से 5 कप चाय आसानी से खत्म हो जाती है। मगर, इतनी सारी चाय अगर दूध और चीनी से बनी अदरक वाली चाय है, तो इसे पीने के बड़े नुकसान हो सकते हैं।

दूध और चीनी वाली चाय वेट गेन के साथ गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकती है। दूध वाली चाय के अन्य भी ढेरों नुकसान हैं, जिनसे बचाव करने के लिए इसका विकल्प खोजने में ही भलाई है। ऐसे में इन सर्दियों में ट्राई करें चाय की ये वैरायटी, जो देंगी आपको चाय के आनंद के साथ इम्यूनिटी बूस्ट का तोहफा भी।


दरअसल, सर्दियों में बीमार पड़ने की आशंका भी तेजी से बढ़ जाती है, जिससे निपटने के लिए इन चाय का सेवन होगा बेहद फायदेमंद। जानते हैं कि इन सर्दियों में दूध वाली चाय की जगह कौन सी इम्यूनिटी बूस्टर चाय का सेवन करना होगा सेहत के लिए फायदे का सौदा…

naidunia_image

इन वैराइटीज को करें ट्राय

लैवेंडर चाय- एक शोध के अनुसार, जर्मन लैवेंडर सप्लीमेंट सिलेक्सन में मौजूद लैवेंडर ऑयल का प्रभाव लोराजेपाम के बराबर पाया गया है, जो कि एंजाइटी के दौरान दी जाने वाली एक सेडेटिव दवा है।

कैमोमाइल चाय- कैमोमाइल को बबूने का फूल भी कहते हैं। इससे बनने वाली चाय में एपीजेनिन पाया जाता है। ये एक ऐसा एंटी ऑक्सीडेंट है, जो कि सीधे तौर पर न्यूरोट्रांसमिटर और ब्रेन रिसेप्टर को रिलैक्स होने के लिए टारगेट करता है।

यह भी पढ़ें- वर्कआउट के पहले खाना बेहतर है या फिर वर्कआउट के बाद, पढ़िए इस दुविधा का हल

ग्रीन टी- इसमें L-थियानिन एमिनो एसिड पाया जाता ,है जो कैफीन के एब्जॉर्पशन को धीमा करता है और नेचुरल तरीके से दिमाग को शांत करने में मदद करता है।

पिपरमिंट टी- शोध में यह पता चला है कि पिपरमिंट टी के सेवन से आने वाली महक रिलैक्स महसूस करने में मदद करती है। साथ ही यह डिप्रेशन, एंजाइटी और स्ट्रेस के लक्षणों से भी राहत दिलाती है।

यह भी पढ़ें- Methi Paratha: सर्दियों में मेथी का पराठा खाने से मिलेंगे ये 5 लाभ, शरीर हो जाएगा फौलाद

लेमन बाम टी- न्यूरोकेमिकल रिसर्च की एक स्टडी के अनुसार, लेमन बाम टी शरीर में Gaba लेवल को बढ़ाता है और स्ट्रेस पैदा करने वाले कोर्टिसोल के साथ कार्टीकोस्टरॉन के लेवल को कम करता है। Gaba एक ऐसा न्यूरोट्रांसमीटर है, जो रिलैक्स होने में मदद करता है।