• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपको भी डिनर के बाद पसंद है डेजर्ट खाना, तो आज ही छोड़ दें… वर्ना घेर लेंगी कई बीमारियां

लोग डिनर के बाद आइसक्रीम से लेकर मिठाई तक खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि खाने के बाद मीठा खाने की आदत आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होती ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 28 Mar 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 28 Mar 2025 07:26:02 AM (IST)
आपको भी डिनर के बाद पसंद है डेजर्ट खाना, तो आज ही छोड़ दें… वर्ना घेर लेंगी कई बीमारियां
डायबिटीज, दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कई तरह की परेशानियां आपको घेर सकती हैं।

HighLights

  1. शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ा देता है डेजर्ट, जिससे इंसुलिन प्रभावित होता है।
  2. ज्यादा चीनी फैट में तब्दील होने से वजन बढ़ने की समस्या होने लगती है।
  3. डिनर के बाद डेजर्ट खाने से स्लीप साइकिल बिगड़ने की होती है आशंका।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। खाने के बाद मीठा खाने का मन सबका करता है। कई लोग खाने के बाद मीठा जरूर खाते हैं। आइसक्रीम से लेकर मिठाई तक लोग खाने के बाद खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि खाने के बाद मीठा खाने की आदत आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है।

दरअसल, डेजर्ट में चीनी का इस्तेमाल होता है, जो शरीर में इंसुलिन को प्रभावित करता है। अधिक चीनी फैट में तब्दील होती है और वजन बढ़ने का कारण बनती है। इसके साथ ही रात में डेजर्ट के सेवन से नींद में भी बाधा आती है और पाचन भी बिगड़ता है।


इससे डायबिटीज, दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कई तरह की परेशानियां आपको घेर सकती हैं। आइए जानते हैं कि रात में डेजर्ट खाने के और क्या नुकसान हो सकते हैं…

naidunia_image

पाचन बिगड़ता है

डिनर के बाद डेजर्ट मिल जाए, तो खाने का मजा बढ़ जाता है। मगर, क्या आपको पता है कि ये आपके पाचन को बिगाड़ने का काम करता है। इसमें मौजूद हाई शुगर कंटेंट आपके पाचन क्रिया को प्रभावित करता है, जिससे पेट फूलना, एसिडिटी आदि जैसी समस्या होने की आशंका बढ़ जाती है।

ब्लड शुगर बढ़ना

ज्यादा डेजर्ट खाने से ब्लड शुगर लेवल बहुत जल्द बढ़ता है, जिससे सेहत को कई नुकसान होते हैं। इससे आप चिड़चिड़ने और उत्तेजित होते हैं।

दांत खराब होते हैं

डिनर के बाद डेजर्ट खाने की आदत आपके दांतों को भी नुकसान पहुंचाती है। इससे दातों में सड़न और कैविटी का खतरा बढ़ता है। वहीं, अगर ओरल हेल्थ का ध्यान न रखा जाए तो कई और समस्या उत्पन्न हो जाती है। लिहाजा, रात के खाने के बाद ब्रश करने की आदत डाल लें।

यह भी पढ़ें- बच्चों के विकास के लिए हैं बेस्ट हैं ये कैल्शियम रिच फूड्स, उनके खाने में जरूर करें शामिल

नींद न आने की समस्या

सोने से ठीक पहले डेजर्ट खाने से नींद न आने की समस्या होने लगती है। चीनी से भरपूर मिठाइयां स्लीप साइकिल को डिस्टर्ब करती है।

वजन बढ़ता है

हाई कैलोरी और चीनी से युक्त डेजर्ट शरीर में शुगर लेवल और कोलेस्ट्रोल को बढ़ावा देता है। इससे वजन बढ़ने की संभावना होती है और दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें- चिया सीड्स को क्यों भिगोकर खाना है हेल्दी, जानिए इसका कारण

कई बीमारियों का खतरा बढ़ता है

रात के समय डेजर्ट खाने से कई बीमारियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है। डायबिटीज, हाई बीपी, हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक आदि बीमारियां आपको घेर सकती हैं।