• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चिया सीड्स को क्यों भिगोकर खाना है हेल्दी, जानिए इसका कारण

चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इन्हें भिगोकर खाने से शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है। भिगोने से ये पाचन में सहायक होते हैं और पोषक तत्व...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 27 Mar 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 27 Mar 2025 06:00:00 AM (IST)
चिया सीड्स को क्यों भिगोकर खाना है हेल्दी, जानिए इसका कारण
इसे भिगोकर खाने से इसके पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।

HighLights

  1. भिगोने से चिया सीड्स का जेल जैसा टेक्सचर पाचन के लिए होता है बेहतर।
  2. पानी में भीगे चिया सीड्स से शरीर को अधिक पोषण और एनर्जी मिलती है।
  3. फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं सीड्स।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। चिया के बीज को सुपरफूड माना जाता है क्योंकि यह फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई आवश्यक मिनरल्स से भरपूर होता है। ये बात और है कि इसे भिगोकर खाने से इसके पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है और पाचन प्रक्रिया आसान बनती है।

पानी में भीगने के बाद चिया बीज जेल जैसी बनावट में बदल जाते हैं, जिससे यह शरीर को अधिक हाइड्रेशन प्रदान करते हैं। यहां कुछ कारणों की जानकारी दी गई है कि क्यों चिया बीज को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद है। आइए जानते हैं इनके बारे में…


naidunia_image

बेहतर पाचन और कब्ज से राहत

चिया सीड्स में काफी मात्रा में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो पानी में भिगोने के बाद जेल जैसी संरचना बना लेता है। यह आंतों की सफाई में मदद करता है और कब्ज से राहत दिलाने में कारगर होता है।

पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण

चिया सीड्स को भिगोने से इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व शरीर द्वारा अधिक अच्छी तरह से अवशोषित किए जा सकते हैं, जिससे हड्डियों और मांसपेशियों को अधिक लाभ मिलता है।

शरीर को बेहतर हाइड्रेशन देता है

चिया सीड्स अपने वजन से 10-12 गुना अधिक पानी सोख सकते हैं। जब आप इसे भिगोकर खाते हैं, तो यह शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखता है, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती।

वेट लॉस में मदद करता है

भिगोए हुए चिया सीड्स खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे ज्यादा खाने की जरूरत महसूस नहीं होती है। इनका जेल जैसा टेक्सचर भोजन को धीरे-धीरे पचने में मदद करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बना रहता है और वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है

भीगे हुए चिया बीज खाने में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स को धीरे-धीरे पचने में मदद करते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल में अचानक बढ़ोतरी नहीं होती।

हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है

कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भरपूर चिया सीड्स हड्डियों और जोड़ों की मजबूती के लिए जरूरी होते हैं। भिगोने से ये शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित होते हैं, जिससे जोड़ों के दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का जोखिम कम होता है।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

चिया बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो स्किन को हाइड्रेट रखते हैं और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। यह बालों को मजबूत और घना बनाने में भी सहायक होते हैं।