• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों के विकास के लिए हैं बेस्ट हैं ये कैल्शियम रिच फूड्स, उनके खाने में जरूर करें शामिल

बच्चों की हड्डियों और संपूर्ण विकास के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। कुछ बेहतरीन कै...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 27 Mar 2025 04:26:17 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Mar 2025 04:26:17 PM (IST)
बच्चों के विकास के लिए हैं बेस्ट हैं ये कैल्शियम रिच फूड्स, उनके खाने में जरूर करें शामिल
बच्चों के संपूर्ण विकास में मदद करते हैं कैल्शियम से भरपूर फूड्स।

HighLights

  1. हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी होता है कैल्शियम।
  2. बच्चों के खाने में कैल्शियम के नेचुरल स्रोतों को शामिल करना बहुत आवश्यक है।
  3. ड्राय फ्रूट्स के अलावा, तिल और हरी सब्जियों से नेचुरली मिलता है कैल्शियम।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बच्चों की सही ग्रोथ के लिए बैलेंस्ड डाइट देना बेहद जरूरी होता है। कैल्शियम एक महत्वपूर्ण मिनरल है जो हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक होता है। यदि बच्चों को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं मिलता, तो उनकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

इससे उनके विकास पर निगेटिव इफेक्ट पड़ता है। ऐसे में बच्चों के खाने में कैल्शियम के नेचुरल स्रोतों को शामिल करना आवश्यक है। यहां कुछ कैल्शियम से भरपूर फूड्स की जानकारी दी गई है, जो बच्चों के संपूर्ण विकास में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में…


naidunia_image

दूध और अन्य डेयरी प्रॉडक्ट्स

दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत है। एक गिलास दूध में लगभग 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाता है। पनीर, दही और छाछ भी कैल्शियम से भरपूर होते हैं और पाचन के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, सरसों और बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम और आयरन का अच्छा स्रोत हैं। इनमें मौजूद विटामिन के और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

ड्राई फ्रूट्स और नट्स

बादाम, अखरोट और खासतौर पर अंजीर में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। प्रति 100 ग्राम सूखे अंजीर में 162 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद है।

तिल और अलसी के बीज

तिल और अलसी के बीज कैल्शियम का पावरहाउस माने जाते हैं। सफेद तिल में प्रति 100 ग्राम सफेद तिल में लगभग 975 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो बच्चों की ग्रोथ को बूस्ट करता है।

राजमा और चना

राजमा, काले चने और अन्य दालों में कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ उनकी मांसपेशियों के विकास में भी मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- चिया सीड्स को क्यों भिगोकर खाना है हेल्दी, जानिए इसका कारण

सोया और टोफू

टोफू और सोया मिल्क वेजिटेरियन लोगों के लिए कैल्शियम का एक बेहतरीन विकल्प है। 100 ग्राम टोफू में लगभग 350 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के विकास में सहायक है।

मछली

साल्मन और सार्डिन जैसी मछलियां कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर होती हैं, जो हड्डियों के बेहतर विकास में मदद करती हैं।

यह भी पढ़ें- दिन में भी कर सकते हैं ये योगासन, मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी और शांति

संतरा और अन्य साइट्रस फल

संतरा, नींबू और मौसमी जैसे फल कैल्शियम और विटामिन सी से भरपूर होते हैं। ये कैल्शियम के बेहतर अवशोषण में मदद करते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।