• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस एक चम्मच सरसों का तेल… महिलाओं की इतनी स्वास्थ्य समस्याओं को करेगा दूर

सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, इरूसिक एसिड, विटामिन ई, फॉलिक एसिड और भी बहुत सारे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा को मॉइश्चराइज करते ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 22 Jan 2025 09:00:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jan 2025 09:00:00 AM (IST)
बस एक चम्मच सरसों का तेल… महिलाओं की इतनी स्वास्थ्य समस्याओं को करेगा दूर
सरसों के तेल में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो कई तरह के फायदे देते हैं।

HighLights

  1. सरसों का तेल महिलाओं के स्वास्थ्य और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  2. अल्फा-लिनोलेनिक एसिड का अच्छा सोर्स सरसों का तेल हार्ट हेल्थ को सुधारता है।
  3. जोड़ों के दर्द को कम करता है और शरीर को ठंडा करने में भी मदद करता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। वैसे तो सरसों तेल का उपयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है। मगर, इसका इस्तेमाल महिलाओं के सेहत के लिए भी बहुत उपयोगी है। इसका तेल महिलाओं के स्वास्थ्य और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, इरूसिक एसिड, विटामिन ई, फॉलिक एसिड,और भी बहुत सारे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा को मॉइश्चराइज करते हैं और उसे स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं।

इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन ई बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह बालों को मुलायम, मजबूत और चमकदार बनाता है। इसके अलावा सरसों का तेल अल्फा-लिनोलेनिक एसिड का अच्छा स्रोत होता है, जो हार्ट हेल्थ को सुधारता है और जोड़ों के दर्द को कम करता है।


इसका इस्तेमाल गर्मियों में भी उपयोगी होता है और शरीर को ठंडा करने में मदद करता है। आइए जानते हैं सरसों तेल से महिलाओं को किन समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है…

naidunia_image

दांतों की चमक बनाए रखे

सरसों के तेल में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण दांतों की सफाई में मदद करते हैं, जिससे ये चमकदार बनते हैं और स्वस्थ दिखते हैं। इसके लिए एक चम्मच सरसों के तेल में नमक और नींबू का थोड़ा सा रस मिलाकर दांतों की मसाज करें।

दांत दर्द से राहत दिलाए

दांतों के दर्द में राहत के लिए थोड़े से सरसों के तेल में नमक और हल्दी पाउडर मिलाकर दांतों की मालिश करें।

त्वचा मुलायम बनाए

सरसों के तेल में मौजूद विटामिन ई स्किन से फ्री रेडिकल्स को ब्लॉक करके इसे हमेशा जवां बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए रात को सोने से पहले चेहरे पर सरसों के तेल को लगाएं और सर्दी होने पर भी उसका फायदा लें।

बालों को मजबूत बनाए

बालों को धोने के बाद सूखने पर सरसों के तेल को स्कैल्प में लगाएं और उसे अच्छी तरह से मसाज करें।

यह भी पढ़ें- दिमाग को करना चाहते हैं शांत… ट्राय करें इन 4 में से अपनी पंसद की कोई भी मेडिटेशन तकनीक

मुंहासे के निशान हटाए

सरसों के तेल में एंटी बैक्टिरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो दाग और धब्बों को मिटाने में मदद करता है। मुंहासे के निशानों को कम करने के लिए नियमित रूप से सरसों के तेल को लगाएं।

चेहरे पर निखार लाए

चेहरे पर निखार लाने के लिए रोज रात को सरसों के तेल को लगाएं और मालिश करें।

यह भी पढ़ें- सुबह खाली पेट पीएं गुनगुना पानी, पेट की सफाई के साथ मिलेंगे ढेरों फायदे

मसल्स पेन में आराम दिलाए

ज्यादा काम करने की वजह से मसल्स पेन शुरू हो जाता है। ऐसे में उस स्थान पर सरसों के तेल में सेंधा नमक मिलाकर अच्छे से मालिश करें। दर्द में बहुत जल्दी राहत मिलती है।