• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुबह खाली पेट पीएं गुनगुना पानी, पेट की सफाई के साथ मिलेंगे ढेरों फायदे

सुबह यदि पेट साफ न हो, तो सिर में दर्द के साथ ही भारीपन महसूस होता है। यदि आप एक गिलास गुनगुना पानी पीते हैं, तो यह न सिर्फ आंतों को अच्छी तरह से साफ ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 21 Jan 2025 09:00:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 21 Jan 2025 09:00:00 AM (IST)
सुबह खाली पेट पीएं गुनगुना पानी, पेट की सफाई के साथ मिलेंगे ढेरों फायदे
बाउल मूवमेंट बेहतर करने में मदद करता है गुनगुना पानी।

HighLights

  1. आमतौर पर सभी बीमारियों की शुरुआत पेट की खराबी से होती है।
  2. गुनगुना पानी पीने से पेट की अंदर से अच्छी तरफ सफाई हो जाती है।
  3. हार्ड होकर आंतों में जम चुके फैट को साफ करने में मदद करता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दिन की शुरुआत अगर अच्छी आदतों से की जाए तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। सुबह जल्दी उठना, सूर्योदय देखना और एक्सरसाइज करना इनमें से कुछ ऐसी आदतें हैं, जिन्हें प्रतिदिन नियम से जरूर करना चाहिए।

इन्हीं आदतों में से एक है सुबह खाली पेट गर्म या गुनगुना पानी पीना। आइए जानते हैं कि कैसे सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से आपकी सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे…

naidunia_image

  • गर्म पानी बाइल को सुचारू रूप से मूव करने में सक्षम बनाता है। गॉल ब्लैडर की समस्या होने पर ये आदत बहुत फायदेमंद होती है।
  • गर्म पानी पूरे पाचन तंत्र को साफ करता है। ये पाचन तंत्र के अंगों को रिलैक्स करता है। पेट से खाने के अंश को निकालता है या एक्स्ट्रा एसिड को भी वॉश करता है।
  • गर्म पानी से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं। इसके कारण पाचन तंत्र के अंगों में हो रहे किसी भी प्रकार के दर्द से राहत मिलती है।
  • गर्म पानी बाउल मूवमेंट बेहतर करने में मदद करता है। इससे वेट लॉस करने में भी मदद मिलती है।
  • गुनगुना पानी जब आंतों में जाता है, तो हार्ड होकर आंतों में जम चुके फैट को साफ करने में मदद करता है।

naidunia_image

  • खाली पेट गर्म पानी टॉक्सिन को फ्लश करता है, जिससे पेट अंदर से पूरी तरह से साफ हो जाता है। इससे स्किन में भी निखार आता है।
  • ये सीने में जलन और एसिडिटी से भी राहत दिलाता है। साथ ही आंतों की दीवारों से वेस्ट को हटा कर इन्हें साफ करता है।
  • खाली पेट गर्म पानी पीने से स्किन पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। यह स्किन को इलास्टिक बनाता है और स्किन को साफ कर इसमें ग्लो लाता है।
  • पानी की कमी से डिहाइड्रेशन और सिरदर्द होता है। इसीलिए सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से सिरदर्द से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें- सौ रोगों की एक दवा, अपनी विंटर डाइट में शामिल करें आंवला

  • रिसर्च में पाया गया है कि खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म 25 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। खाना अच्छी तरह से पचता है।
  • खाली पेट गर्म पानी पीने से खाने से मिलने वाले न्यूट्रिएंट के एब्जॉर्पशन की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इससे शरीर भी सेहतमंद रहता है।

यह भी पढ़ें- एक्सरसाइज करते समय न करें ये 5 गलतियां, पड़ जाएंगे लेने के देने

  • खाली पेट गर्म पानी लिंफ के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो इम्यून सिस्टम का अभिन्न अंग है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
  • सुबह गर्म पानी पेट में जाते ही रेड ब्लड सेल के उत्पादन को तेजी से बढ़ावा देता है, जिससे शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ जाता है।