
डिजिटल डेस्क, इंदौर। आजकल की लाइफस्टाइल के वजह से समय पर भोजन करना एक टास्क से कम नहीं है। बदलते काम का शेड्यूल, सोशल मीडिया का अधिक उपयोग और स्ट्रेस इसका मेन कारण है। ऐसे में हम अक्सर रात का भोजन न समय पर कर पाते हैं न ही हेल्दी कर पाते हैं।
इतना ही नहीं, अधिकांश लोग प्रोसेस्ड फूड का सहारा लेते हैं, जो अधिक मसाले, तेल और शुगर से भरपूर होते हैं। इससे हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। अधिक तेल और शुगर का सेवन हमारे शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
वहीं, रात में देरी से खाना खाने से डायजेशन भी लेट होता है और शरीर में कई समस्याएं शुरु हो जाती हैं। इसलिए हमें स्वस्थ और संतुलित भोजन के लिए समय निकालना चाहिए और डिनर जल्दी ही कर लेना चाहिए।

आप सोच रहे होंगे कि डिनर करने का सही समय क्या है। जवाब है कि यदि आप रात 10 बजे तक सोने जाते हैं, तो सबसे अच्छा समय शाम को 7 से 8 बजे तक का है। इस समय तक आपका डिनर हो जाना चाहिए।
पाचन क्रिया में सुधार होता है- रात में पाचन तंत्र धीमी गति से काम करता है। ऐसे में अगर रात का भोजन जल्दी कर लिया जाए, तो पाचन तंत्र को खाना पचाने में आसानी होती है। इससे हमें पाचन संबंधी समस्यायों से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें- अलसी शामिल करें अपनी डाइट में, देखिए मिलते हैं कितने हेल्थ बेनिफिट्स
कंट्रोल में रहता है वजन- रात में खाना जल्दी खाने से खाना अच्छी तरह से पच जाता है। इसका कारण है सोने से पहले शरीर के पास कैलोरी जलाने का अधिक समय होता है, जिससे कैलोरी के फैट के रुप में हमारे शरीर में जमा होने की आशंका कम हो जाती है।
दिल और दिमाग रहते हैं तंदुरुस्त- डिनर जल्दी करने से हमारा खाना कम समय में पच जाता है, जिससे अपच, गैस और ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है और हमारा हार्ट सुरक्षित रहता है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहता है।
पोषक तत्वों का अवशोषण- रात में जल्दी भोजन करने से पोषक तत्वों के शरीर में अवशोषण के लिए ज्यादा समय मिलता है, जिससे खाना पूरी तरह पच जाता है। साथ ही ये पोषक तत्व ब्लड सर्कुलेशन के द्वारा सारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और अपने पोषण से शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है।