• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना वर्कआउट के लूज करें वेट, काम आएंगी ये सिंपल ट्रिक्स

वर्कआउट करना एक हेल्दी हैबिट है, लेकिन ये बात भी सच है कि कुछ लोगों को थोड़ा समय भी वर्कआउट के लिए निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वर्कआउट का दबाव...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 17 Jan 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jan 2025 11:37:45 AM (IST)
बिना वर्कआउट के लूज करें वेट, काम आएंगी ये सिंपल ट्रिक्स
समय की कमी का बहाना बनाकर वेट गेन करना अपने शरीर के साथ धोखा है।

HighLights

  1. रूटीन में ऐसी बातों का खास ध्यान रखें, जिससे वेट गेन होता हो।
  2. वर्कआउट की कमी को पूरा करने के अपनाएं कुछ हेल्दी आदतें।
  3. तय कीजिए क्या खाना है, कितना खाना है और क्या-क्या छोड़ना है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। वर्कआउट और एक्सरसाइज जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। मगर, हर किसी के लिए इसके लिए अलग से समय निकाल पाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में समय की कमी का बहाना बनाकर वर्कआउट मिस करना और वेट गेन करना खुद अपने शरीर के साथ धोखा देना है।

मगर, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि घर बैठे बिना वर्कआउट किए भी आप आसानी से वेट लूज कर सकते हैं। जरूरत है तो मात्र कुछ समझदारी और जानकारी की। आइए जानते हैं कि कैसे घर बैठे बिना वर्कआउट के करें वेट लॉस…


naidunia_image

अपनी कैलोरी पर नजर रखें- शरीर जितनी कैलोरी बर्न कर सके, उससे अधिक कैलोरी का सेवन न करें।

खाने की प्लेट छोटी रखें- ये एक साइकोलॉजिकल एप्रोच है, लेकिन बहुत ही कारगर मानी जाती है। छोटी प्लेट में खाना खाने से आप कम खाने में ही आसानी से संतुष्ट हो जाते हैं और ओवरइटिंग से बचते हैं।

धीमे-धीमे चबाकर खाएं- इससे खाने को आसानी से शरीर पचा पाता है। इससे पेट जल्दी भरता है और ओवरइटिंग नहीं होती है। शरीर में कम कैलोरी जाती है, जिससे वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है।

प्रोटीन रिच फूड्स खाएं- प्रोटीन को पचाने के लिए अधिक एनर्जी की जरूरत होती है। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।

हेल्दी फैट्स शामिल करें- अपनी डाइट में नट्स, सीड्स, एवोकेडो, ऑलिव ऑयल हेल्दी फैट्स को शामिल करें। ये ऐसे विकल्प हैं, जो लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास दिलाते हैं और वेट लॉस में मदद करते हैं।

अनहेल्दी फूड्स को कहें न- स्वीट स्नैक्स, चॉकलेट, पेस्ट्री, चिप्स, जंक फूड जैसे प्रोडक्ट्स को खरीदना ही बंद करें। इनकी जगह हेल्दी फूड के विकल्प अपनी काउंटर या टेबल पर रखें, जहां भूख लगने पर आपका हाथ आसानी से जाता है। जब अनहेल्दी फूड्स आपके घर में ही नहीं होगा, तो आप चाहकर भी इनको नहीं खा पाएंगे और अनावश्यक वेट गेन से बचेंगे।

इन चीजों से बनाएं दूरी- शराब, पैकेज्ड जूस, सॉफ्ट ड्रिंक्स से दूरी बनाएं। ये ढेर सारी कैलोरी और शुगर से भरपूर होते हैं और इनमें जीरो न्यूट्रीशन होता है। इससे तेजी से वेट गेन होता है।

यह भी पढ़ें- रात में इस समय तक कर लें डिनर, शरीर को मिलेंगे अनगिनत फायदे

इसलिए जितना संभव हो पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें। ये हाइड्रेटेड रखने के साथ पेट भरे होने का एहसास दिलाता है, जिससे खाने की मात्रा कम हो जाती है और वेट लॉस में मदद मिलती है।

घर के काम करें- घर के कई ऐसे काम होते हैं, जो किसी वर्कआउट से कम नहीं हैं। जैसे झाड़ू लगाना, पोंछा लगाना, गार्डेनिंग करना, सीढ़ियां चढ़ना, डस्टिंग करना, बर्तन धुलना।

यह भी पढ़ें- Vitamins For Good Eyesight: आंखों के लिए जरूरी है विटामिन्स, इन चीजों के सेवन से पूरी होगी इनकी पूर्ति

इन सभी काम में शरीर के जोड़ और अन्य मांसपेशियां सक्रिय हो कर काम करती हैं। ये सभी वर्कआउट के ही रूप हैं, जिन्हें नियमित किया जाए, तो ये वेट लॉस में मददगार साबित होते हैं।