• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शरीर को रखना है हेल्दी, तो रोजाना करना शुरू कर दें सूर्य नमस्कार… मिलेंगे कई फायदे

सूर्य नमस्कार शारीरिक लचीलापन को बढ़ावा देता है और मानसिक चेतना को भी सुधारता है। सूर्य नमस्कार डेली करने से हमारे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को हमे...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 25 Feb 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 25 Feb 2025 07:07:39 AM (IST)
शरीर को रखना है हेल्दी, तो रोजाना करना शुरू कर दें सूर्य नमस्कार… मिलेंगे कई फायदे
सूर्य नमस्कार से बढ़ता है शरीर में लचीलापन और मानसिक चेतना भी होती है बेहतर।

HighLights

  1. सूर्य नमस्कार करने के दौरान 12 बार भगवान सूर्य को नमस्कार किया जाता है।
  2. 12 मुद्राओं में सूर्य नमस्कार करने के दौरान कुल 12 आसन किए जाते हैं।
  3. ऐसा करने से पूरे शरीर का वर्क आउट होता है और कई तरह के लाभ मिलते हैं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। सूर्य नमस्कार एक प्राचीन योगासन है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। यहां तक कि दिल के स्वास्थ्य और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।

इसके अलावा, सूर्य नमस्कार शारीरिक लचीलापन को बढ़ावा देता है और मानसिक चेतना को भी सुधारता है। सूर्य नमस्कार डेली करने से हमारे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है। जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में…

naidunia_image

  • सूर्य नमस्कार करने से हमारी मांसपेशियां और ज्वाइंट्स मजबूत बनते हैं, जिससे हमारा शरीर ताकतवर बना रहता है। इससे मस्कुलोस्केलेटल जैसी समस्याओं के होने का खतरा टलता है।
  • सूर्य नमस्कार हमारे शरीर में लचीलापन बढ़ाता है। डेली इसके अभ्यास से हमारी मांसपेशियों में खिंचाव और टोन आता है और लचीलापन बढ़ता है। इससे शारीरिक गतिविधियों के दौरान लगी चोटों का खतरा कम होता है।
  • सूर्य नमस्कार करने में गहरी सांस लेना भी शामिल है, जो हमारे रेस्पिरेटरी सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। इतना ही नहीं ये फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है और सांस लेने के पैटर्न को सुधारता है।

12 आसन से होता है पूरा वर्क आउट

  • सूर्य नमस्कार करने के दौरान 12 बार और 12 मुद्राओं में भगवान सूर्य को नमस्कार किया जाता है। सूर्य नमस्कार में कुल 12 आसन होते हैं। जो पूरे शरीर का वर्क आउट कराते हैं।

naidunia_image

  • रोजाना सूर्य नमस्कार करने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे तरीके से होता है। इससे हमारे शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त पोषण मिलता है और इससे हमारा शारीरिक स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बना रहता है।
  • रोजाना सूर्य नमस्कार करने से ये हमारे पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है। इससे पोषक तत्वों के जल्दी अवशोषण में मदद मिलती है और इसकी वजह से कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें- नॉन वेज नहीं खाते... अपनी डाइट में जरूर करें शामिल ये प्रोटीन पैक वेजिटेरियन फूड्स

  • रोजाना सुबह सूर्य नमस्कार करने से हमारे शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंज को संतुलित रखने में मदद मिलती है। इससे पीरियड्स भी रेगुलर रहते हैं।

यह भी पढ़ें- दूध नहीं पसंद… तो हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं ये जबरदस्त कैल्शियम से भरपूर चीज

  • रोजाना सूर्य नमस्कार करने से हमारे शरीर में ऊर्जा का स्तर पूरे दिन बना रहता है।