• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नॉन वेज नहीं खाते... अपनी डाइट में जरूर करें शामिल ये प्रोटीन पैक वेजिटेरियन फूड्स

प्रोटीन शरीर के बिल्डिंग ब्लॉक की तरह है। शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है। इसके लिए जरूरी नहीं है कि नॉन वेज फूड्स का ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Sat, 22 Feb 2025 10:00:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 22 Feb 2025 10:00:00 AM (IST)
नॉन वेज नहीं खाते... अपनी डाइट में जरूर करें शामिल ये प्रोटीन पैक वेजिटेरियन फूड्स
नॉन वेज नहीं खाने वाले लोगों के लिए भी हैं प्रोटीन पैक वेजिटेरियन फूड्स।

HighLights

  1. प्रोटीन की बात होने पर नॉन वेज फूड्स का नाम प्राथमिकता में लिया जाता है।
  2. मगर, तमाम वेजिटेरियन फूड्स ऐसे भी होते हैं, जो प्रोटीन से भरपूर होते हैं।
  3. सोया चंक, अमरंथ जैसी चीजों को शामिल करके पूरी करें प्रोटीन की कमी।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मानव शरीर के लिए प्रोटीन रिच फूड्स का बहुत महत्व है। ये टिश्यू को बनाने से लेकर उन्हें रिपेयर करने में मदद करता है। कार्टिलेज, बाल, स्किन, नाखून जैसे अंगों का मुख्य हिस्सा होता है, एनर्जी का बेहतरीन स्रोत होता है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है और शरीर की मुख्य कार्यशैलियों में अहम हिस्सेदार बनता है।

बात जब प्रोटीन की होती है, तो नॉन वेज फूड्स का नाम प्राथमिकता में लिया जाता है जैसे मीट, चिकन, सीफूड, अंडे आदि। ऐसे में वेजिटेरियन लोगों में ये संशय बना रहता है कि कहीं उनकी डाइट के कारण उनके शरीर में प्रोटीन की कमी न हो जाए।


मगर, सच्चाई ये है कि ऐसे तमाम वेजिटेरियन फूड्स भी पाए जाते हैं, जो प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसकी जानकारी होना बेहद अहम है क्योंकि अपनी रोजमर्रा के जीवन में हम इन फूड्स का सेवन यूं ही कर लेते हैं और इनमें प्रोटीन की मात्रा का हमें अंदाजा भी नहीं होता है। आइए जानते हैं कि क्या हैं वो प्रोटीन पैक वेजिटेरियन फूड्स, जिनसे प्रोटीन की आपूर्ति आसानी से की जा सकती है…

naidunia_image

मूंग दाल

100 ग्राम मूंग दाल में लगभग 20 से 25 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है। इस तरह ये आसानी से उपलब्ध होने वाला एक ऐसा फूड है, जिसे हर व्यक्ति आसानी से खरीदकर घर में कई दिन के लिए स्टोर कर सकता है। ये मसल रिपेयर, ग्रोथ और शरीर के अन्य महत्वपूर्ण शारीरिक कार्यशैली में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- सर्दियां खत्म होने से पहले करना चाहते हैं वेट लॉस, खाएं ये 5 सब्जियां

पनीर

100 ग्राम पनीर में 18 से 20 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है। पनीर में कैसिइन नाम का प्रोटीन पाया जाता है, जिससे लंबे समय के लिए पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसमें सभी जरूरी एमिनो एसिड मौजूद होते हैं, जिससे ये वेजिटेरियन के लिए प्रोटीन का सबसे बेहतरीन विकल्प बनते हैं।

सोया चंक

100 ग्राम सोयाबीन में लगभग 36 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसमें सभी जरूरी एमिनो एसिड पाए जाते हैं, जो इसे एक परफेक्ट प्लांट बेस्ड प्रोटीन बनाते हैं।

यह भी पढ़ें- Paneer Tikka Recipe: घर में बनाएं होटल जैसा पनीर टिक्का, नहीं पड़ेगी तंदूर की जरूरत

अमरंथ

विटामिन सी युक्त अमरंथ ग्लूटन फ्री होता है और प्रोटीन का जबरदस्त स्रोत माना जाता है। इसमें सभी जरूरी एमिनो एसिड पाए जाते हैं, यहां तक कि लाइसिन नाम का एमिनो एसिड भी मौजूद होता है जो अक्सर कई अनाज में नहीं पाया जाता है। एक कप अमरंथ में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।