• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाते हैं ये फूड प्रोडक्ट्स, खाने में जरूर करें शामिल

मुख्य रूप से उम्र बढ़ने, हार्मोनल असंतुलन, स्ट्रेस, मोटापा, धूम्रपान, शराब का सेवन, प्रदूषण और थायरॉयड या पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) जैसी समस्या...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 05 Feb 2025 01:03:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Feb 2025 01:03:30 PM (IST)
महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाते हैं ये फूड प्रोडक्ट्स, खाने में जरूर करें शामिल
फलों और सब्जियों के रूप में मिलने वाली इन चीजों से न सिर्फ एग्स की संख्या बढ़ती है, बल्कि उनकी क्वालिटी भी बेहतर होती है।

HighLights

  1. आजकल की लाइफस्टाइल की वजह से कुछ महिलाएं मां नहीं बन पा रही हैं।
  2. अनियमित खान-पान और पोषण वाली चीजों की कमी से नहीं बनते हैं एग्स।
  3. अच्छी क्वालिटी के एग्स के लिए खाने में शामिल करें कुछ फल और सब्जियां।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मां बनना हर स्त्री का सपना होता है। मगर कुछ स्त्रियां कई कारणों से मां नहीं बन पाती हैं। महिलाओं में ये समस्या मुख्य रूप से उम्र बढ़ने, हार्मोनल असंतुलन, स्ट्रेस, मोटापा, धूम्रपान, शराब का सेवन, प्रदूषण और थायरॉयड या पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) जैसी समस्याओं के कारण हो सकती है।

ये कुछ कारण ओवुलेशन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे गर्भधारण में कठिनाई होती है। ऐसे कुछ फूड प्रोडक्ट्स हैं, जिनके सेवन से ये समस्याओं को कम किया जा सकता है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खाने में शामिल करके आप अपनी प्रजनन क्षमता यानी फर्टिलिटी को बढ़ा सकती हैं।


फलों और सब्जियों के रूप में मिलने वाली इन चीजों से न सिर्फ एग्स की संख्या बढ़ती है, बल्कि उनकी क्वालिटी भी बेहतर होती है। इससे गर्भधारण करने यानी प्रेग्नेंट होने की संभावना भी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

naidunia_image

प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले फूड्स

1. शतावरी- शतावरी में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला फाइटोएस्ट्रोजन महिलाओं में हार्मोनल संतुलन को बनाए रखता है। यह गर्भाशय को मजबूत करता है और ओवुलेशन में सुधार करता है।

2. एवोकाडो- एवोकाडो में हेल्दी फैट्स, फाइबर और विटामिन ई होते हैं, जो एग्स की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं।

3. बीन्स और फलियां- इनका सेवन प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं और एग्स के विकास में सहायक होते हैं।

4. दही- दही में कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो हार्मोनल संतुलन बनाए रखते हैं और प्रजनन अंगों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।

5. मछली- साल्मन और ट्यूना जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता हैं, जो महिलाओं में एग्स और और पुरुषों के स्पर्म की गुणवत्ता को सुधारते हैं।

यह भी पढ़ें- ट्राय करें ये 5 वेजिटेबल जूस… आपकी लटकती चर्बी को कुछ ही समय में कर देंगे दूर

6. अंडे- अंडे विटामिन डी और प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो ओवुलेशन को नियमित रखने में सहायक होते हैं और प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं।

7.स्टार्च वाली सब्जियां- आलू और शकरकंद जैसी स्टार्च वाली सब्जियों में विटामिन बी6 और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करते हैं और एग्स के विकास को बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही करें इन चीजों का सेवन, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर

8.शिमला मिर्च- एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर शिमला मिर्च में विटामिन सी भी होता है, जो प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करता है और एग्स की गुणवत्ता को बढ़ाता है।