• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुबह उठते ही करें इन चीजों का सेवन, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर

सुबह नाश्ते में कोई हेल्दी चीज खाएं। इससे आपकी सेहत में सुधार होता और पूरा दिन ऊर्जा से भरा महसूस करते हैं। आज हम आपको ब्रेकफास्ट के लिए हेल्दी ऑप्शन्...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 04 Feb 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Feb 2025 01:10:05 PM (IST)
सुबह उठते ही करें इन चीजों का सेवन, दिनभर रहेंगे एनर्जी से भरपूर

HighLights

  1. ब्रेकफास्ट करने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है, मेटाबॉल्जिम तेज होता है।
  2. इससे पूरे दिन ऊर्जा मिलती है और लंबे समय में स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
  3. सुबह के नाश्ते में आप अंडा, ओट्समील, डेयरी प्रोडक्ट्स और फल करें शामिल।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। सुबह का ब्रेकफास्ट हमेशा ऐसा होना चाहिए, जो दिनभर एनर्जी दे। कहते हैं कि ब्रेकफास्ट हमेशा राजा की तरह करना चाहिए यानी हैवी करना चाहिए। इसमें प्रोटीन, कार्ब्स, विटामिन आदि का शामिल होना बेहत जरूरी है।

सुबह उठकर आप ब्रेकफास्ट में किन चीजों का सेव करनते हैं, इसका आपके शरीर पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। इससे आपको दिनभर ताकत मिलती है, ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है, मेटाबॉल्जिम तेज होता है।

naidunia_image

अगर दिन की शुरुआत अच्छी होती है, तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। यहां तक की इसका आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर होता है। ऑफिस का काम खत्म होने के बाद भी आप पूरी तरह ऊर्जा से भरे रहते हैं।

आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में, जिसे सुबह उठकर खाना बहुत फायदेमंद होता है। न सिर्फ इससे दिन अच्छा और ऊर्जा से भरा रहता है, बल्कि लंबे समय में यह आपकी सेहत के लिए भी लाभदायक होता है।


अंडे

अंडे में प्रोटीन और विटामिन डी होता है, जो आपको दिनभर के लिए जरूरी ऊर्जा देता है। सुबह-सुबह इसे खाकर आप दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं। अंडे को आप बॉइल्ड, पोच्ड, ऑमलेट या अंडा भुर्जी बनाकर खा सकते हैं। ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करते हैं, तो हर काम अपने आप बेहतर होता जाता है।

ओट्समील

ओट्समील में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत होते हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है। ओट्स को आप फलों और सीड्स के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

naidunia_image

फल और सलाद

सुबह-सुबह फलों को खाना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। जरूरी विटामिन्स से भरपूर फल जैसे की सेब, केला, अंगूर और संतरा सुबह के लिए अच्छे विकल्प होते हैं। इन्हें आप सलाद के रूप में खा सकते हैं या केवल फलों को अकेले भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Dental Health Alert: ठंडा खाने में झनझनाहट तो समय पर लें उपचार

डेयरी प्रोडक्ट

दूध या दूध से बनने वाली चीजें जैसे दही, छाछ, पनीर और अन्य दूध संबंधी उत्पाद भी दिनभर ऊर्जा देते हैं। इनमें प्रोटीन और कैल्शियम भी होता है जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण है।

शकरकंद

स्वीट पॉटेटो या शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट्स और मिनरल होते हैं, जो दिनभर आपको एनर्जेटिक रखते हैं। स्वीट पॉटेटो को उबालकर, हलवा या अन्य तरीकों से भी खाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज और डिप्रेशन का है गहरा नाता, इसे समझें और बचाव के तरीके जानें

डेट्स

सुबह-सुबह छुहारे या डेट्स का सेवन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन-c और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पाचन भी दुरुस्त रखते हैं और दिनभर एनर्जी भी देते हैं।