• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी डेली वॉक को करें सुपरचार्ज, बस करने होंगे ये मामूली से बदलाव

वॉकिंग के अधिकतम फायदे उठाने के लिए जरूरी है कि वॉकिंग को सही ढंग से किया जाए। गलत तरीके से की गई वॉकिंग सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। बस इन टिप्स को...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 08 Jan 2025 09:00:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jan 2025 02:27:28 PM (IST)
अपनी डेली वॉक को करें सुपरचार्ज, बस करने होंगे ये मामूली से बदलाव
सुबह की हल्की धूप विटामिन डी के निर्माण में सहयोग करती है।

HighLights

  1. सुबह वॉक करने से दिन भर के लिए एनर्जी लेवल बूस्ट हो जाते हैं।
  2. वॉक पर निकलने से पहले इंस्टेंट एनर्जी वाले कोई स्नैक खाकर जाएं।
  3. अधिक धूप या सर्दी के कारण वॉक करना बंद न करें। ट्रेडमिल पर चलें।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। हर उम्र के लिए वॉकिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे कोई भी कहीं भी कर सकता है। ये अपने साथ इतने सारे फायदे ले कर आता है कि हर इंसान को वॉकिंग जरूर करनी चाहिए। वॉकिंग के अधिकतम फायदे उठाने के लिए जरूरी है कि वॉकिंग को सही ढंग से किया जाए।

गलत तरीके से की गई वॉकिंग सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं कि कैसे बनाएं अपनी वॉकिंग को और भी प्रभावशाली…

शाम की जगह सुबह वॉक करें। सुबह वॉक करने से दिन भर के लिए एनर्जी लेवल बूस्ट हो जाते हैं। सुबह की धूप विटामिन डी के निर्माण में सहयोग करती है। हड्डियां मजबूत होने के साथ दिन भर प्रोडक्टिविटी भी अच्छी बनी रहती है। शाम तक अक्सर कुछ लोग काम कर के थक चुके होते हैं, जिससे लंबे समय तक वॉक नहीं कर पाते हैं। सुबह नींद पूरी होने के कारण मूड फ्रेश रहता है।


naidunia_image

वॉक करते समय अधिक देर तक वॉक करना है, तो आरामदायक जूते और कपड़े का ध्यान जरूर दें। जूते कपड़े के रनिंग शूज पहनें जो पंजों पर अधिक दबाव न डालें और कपड़े ढीले स्वेटशर्ट और पैंट पहनें जो फ्लेक्सिबल हो और कहीं से भी असहज न हो।

यह भी पढ़ें- मेथी के स्प्राउट्स रोजाना खाएं... बाल घने होंगे, स्पर्म काउंट बढ़ेगा और बैड कोलेस्ट्रॉल रहेगा काबू

धीमी गति चलते चलते रफ्तार तेज करें। अचानक से सीधा तेज तेज न चलने लगें। इसे हार्टबीट अचानक से तेज हो सकती है, जिसका नकारात्मक असर हार्ट पर पड़ सकता है।

अधिक धूप या सर्दी के कारण वॉक करना बंद न करें। इसके विकल्प में ट्रेडमिल पर चलें या फिर मॉल वॉकिंग भी कर सकते हैं, जहां आप घंटों विंडो शॉपिंग में गुजार देंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा।

यह भी पढ़ें- दूध या रागी… आपको पता है किसमें है अधिक कैल्शियम और कौन है ज्यादा फायदेमंद!

वॉक पर निकलने से पहले इंस्टेंट एनर्जी वाले कोई स्नैक खाकर निकलें। इससे वॉक करने के लिए शरीर रिचार्ज होता है और कमजोरी महसूस नहीं होती है।