• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेथी के स्प्राउट्स रोजाना खाएं... बाल घने होंगे, स्पर्म काउंट बढ़ेगा और बैड कोलेस्ट्रॉल रहेगा काबू

मेथी स्प्राउट्स को मात्र इसी रूप में बिना किसी विशेष तैयारी के भी खाया जा सकता है। हालांकि, आप स्वाद बढ़ाने के लिए मेथी स्प्राउट्स की दाल या इसका रायत...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 07 Jan 2025 09:00:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jan 2025 01:29:40 PM (IST)
मेथी के स्प्राउट्स रोजाना खाएं... बाल घने होंगे, स्पर्म काउंट बढ़ेगा और बैड कोलेस्ट्रॉल रहेगा काबू
मेथी स्प्राउट्स आंतों में कोलेस्ट्रॉल एब्जॉर्पशन कम करता है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।

HighLights

  1. ब्रेस्टफीडिंग या लैक्टेशन करवा रही महिलाओं के दूध में बढ़ोतरी होती है।
  2. मेथी स्प्राउट्स टेस्टोस्टेरॉन और स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
  3. लेसिथिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो कि बालों के लिए फायदेमंद है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मेथी को उगाना बेहद आसान और तेज प्रक्रिया है। इसे बालकनी से लेकर अपने छत पर भी आराम से उगाया जा सकता है। खास बात ये है साबुत मेथी स्वाद में थोड़ी कड़वी लग सकती है लेकिन जब मेथी को भिगो कर इसका स्प्राउट्स तैयार किया जाता है तो ये स्वाद में कड़वी नहीं लगती।

मेथी स्प्राउट्स को मात्र इसी रूप में बिना किसी विशेष तैयारी के भी खाया जा सकता है। लेकिन कुछ लोग स्वाद बढ़ाने के लिए मेथी स्प्राउट्स की दाल या इसका रायता और थेपला तक भी बनाते हैं जो कि बेहद स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक होता है। आइए जानते हैं कि क्या हैं मेथी स्प्राउट्स के फायदे...


  • मेथी एंटी डायबिटिक होते हैं इसलिए शुगर के मरीज के लिए ये बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। मेथी ब्लडस्ट्रीम में ग्लूकोज की कम मात्रा रिलीज करता है जिससे शुगर लेवल संतुलित होता है।
  • मेथी को एक अच्छा गैलेक्टागॉग माना जाता है। इसका मतलब ये है कि मेथी के स्प्राउट्स का सेवन करने से ब्रेस्टफीडिंग या लैक्टेशन करवा रही महिलाओं के दूध में बढ़ोतरी होती है। यही कारण है कि बच्चा होने के बाद मेथी के लड्डू बना कर खिलाए जाते हैं।

naidunia_image

  • मेथी स्प्राउट्स में लेसिथिन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है, जो कि बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा मेथी स्प्राउट्स टेस्टोस्टेरॉन और स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
  • मेथी के स्प्राउट्स के नियमित सेवन से ट्राईग्लिसराइड और लो डेंसिटी कोलेस्ट्रॉल या बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) की मात्रा कम होती है। मेथी स्प्राउट्स आंतों में कोलेस्ट्रॉल के एब्जॉर्पशन को कम करता है जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।

यह भी पढ़ें- शुरु कर दिया है ओकरा पानी पीना, तो पहले जान लें इससे होने वाले नुकसान

naidunia_image

मेथी स्प्राउट्स के कुछ नुकसान भी हैं

  • लेकिन यहां ये समझना जरूरी है कि इतने सारे फायदों से भरपूर मेथी स्प्राउट्स के कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।
  • अधिक मेथी स्प्राउट्स के सेवन से ब्लड ग्लूकोज लेवल कम हो सकता है और शुगर ड्रॉप हो सकता है।
  • कुछ लोगों में मेथी से एलर्जिक रिएक्शन भी देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अक्सर महसूस होती है बेचैनी, तो सिर्फ सोने से नहीं चलेगी काम… इस टिप्स को फॉलो कर हो जाए रिजूवनेट

  • मेथी स्प्राउट्स खाने के बाद उल्टी, मितली, डायरिया, सिरदर्द, चक्कर जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
  • यदि आपके साथ ही ऐसा हो, तो इसके सेवन से परहेज करें और अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।