• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूध या रागी… आपको पता है किसमें है अधिक कैल्शियम और कौन है ज्यादा फायदेमंद!

अपने अद्भुत गुणों के कारण रागी आजकल लगभग सभी हेल्दी डाइट का हिस्सा बन चुका है। रागी एक बेहद पौष्टिक अनाज में से एक है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के स...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 07 Jan 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jan 2025 06:00:00 AM (IST)
दूध या रागी… आपको पता है किसमें है अधिक कैल्शियम और कौन है ज्यादा फायदेमंद!
रागी एक बेहद पौष्टिक अनाज में से एक है, जिसे फिंगर मिलेट भी कहते हैं।

HighLights

  1. प्रोटीन, आयरन और ढेर सारे डाइटरी मिनरल से भरपूर है रागी।
  2. इसमें पाए जाने वाले एमिनो एसिड सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
  3. रागी को शरीर आसानी से पचा लेता है और अधिकतम पोषण देता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बात जब पौष्टिक आहार की होती है, तो सबसे पहले उसमें दूध को शामिल किया जाता है। दूध पीना एक प्रथा की तरह है, जिसके बिना दिन अधूरा और सेहत अस्वस्थ मानी जाती है। खास तौर पर बच्चे और बूढ़ों को दिन में दो बार दूध पीना एक नियम है, जिसका पालन चाहे अनचाहे इन्हें करना ही पड़ता है।

कारण मात्र कैल्शियम को शरीर में पहुंचाना है, हड्डियां और दांत मजबूत बने रहें। मगर, क्या आप जानते हैं कि दूध की जगह कैल्शियम के और भी ढेरों विकल्प हैं, जिनको अपने खाने-पीने में शामिल करके आप कैल्शियम की रोजाना की डोज बड़े आराम से पूरी कर सकते हैं।


कैल्शियम का एक जबरदस्त स्रोत है रागी। अपने अद्भुत गुणों के कारण रागी आजकल की लगभग सभी हेल्दी डाइट और मील प्लान का हिस्सा बन चुका है। रागी एक बेहद पौष्टिक अनाज में से एक है, जिसे फिंगर मिलेट भी कहते हैं। ये हड्डियां बनाने के साथ इन्हें मजबूत करता है।

सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है रागी

प्रोटीन, आयरन और ढेर सारे डाइटरी मिनरल से भरपूर रागी में ऐसे एमिनो एसिड पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। रागी को शरीर आसानी से पचा लेता है और शरीर को अधिकतम पोषण देता है।

ये फाइबर से भरपूर होने के कारण वेट लॉस में भी सहायक होता है। ये ब्लड शुगर लेवल संतुलित बनाए रखने में मदद करता है, जिससे डायबिटिक की डाइट के लिए ये एक बेहतरीन विकल्प है।

रागी से हलवा, डोसा, ड्रिंक, अप्पे, पैनकेक, कुकीज़, लड्डु, चीला, इडली जैसी कई वैरायटी की डिशेज बनाई जा सकती हैं। तो आइए जानते हैं इससे होने वाले दूसरे फायदों के बारे में…

naidunia_image

थकान दूर होती है, बनी रहती है एनर्जी

100 ml रागी में लगभग 3.9 mg आयरन पाया जाता है। इससे थकान दूर होती है, शरीर में एनर्जी बनी रहती है और खून की कमी से निपटा जा सकता है। रागी में 7.3 ग्राम प्रोटीन हर सर्विंग में पाया जाता है। इससे शरीर के टिश्यू रिपेयर और हीलिंग की क्षमता बढ़ती है।

रागी ग्लूटन फ्री होता है, जिसके कारण ग्लूटन सेंसिटिविटी से जूझ रहे लोगों के लिए ये बेहद फायदेमंद विकल्प है। साथ ही लैक्टोज इंटॉलरेंट, मिल्क एलर्जी या वीगन लोगों के लिए भी रागी एक बेस्ट विकल्प माना जाता है।

दूध से एलर्जी वाले लोगों के लिए रागी फायदेमंद

ऐसे तो दूध भी बेहद पौष्टिक आहार है जो कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन डी से भरपूर होता है और शरीर के सभी जरूरी हिस्सों को जैसे हड्डियों, मांसपेशियों, स्किन, हार्ट, ब्रेन, इम्यूनिटी को फायदा पहुंचाता है।

मगर, कुछ लोगों को दूध से एलर्जी हो सकती है जिससे दूध पीने के बाद इन्हें मुंहासे, उल्टी, गैस, ब्लोटिंग या कब्ज की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे ही लोग लैक्टोज इंटॉलरेंट होते हैं।

ऐसे लोगों को दूध का सेवन करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इन्हें रागी पर स्विच कर देना चाहिए और अपनी प्रतिदिन की डाइट में दूध की जगह रागी को देनी चाहिए।

रागी के चिल्ले, लड्डू, रोटी, पराठा या कचौड़ी सहित जिस भी तरह से आपका मन करे, अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

naidunia_image

ब्रेन फंक्शन में भी सहायक है रागी

शरीर को प्रतिदिन 1000 से 1200 mg कैल्शियम की जरूरत होती है। रागी की 100ml की एक सर्विंग में संभावित रूप से 344 mg कैल्शियम पाया जाता है। वहीं, 100 ml दूध में 120 mg तक कैल्शियम पाया जाता है जो कि तुलनात्मक रूप से काफी कम है।

रागी में ट्रिप्टोफैन नाम का एक एमिनो एसिड पाया जाता है, जो ब्रेन के फंक्शन में भी सहायक होता है। ग्लूटन फ्री होने के साथ ये पोटैशियम से भरपूर होता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

यह भी पढ़ें- शुरु कर दिया है ओकरा पानी पीना, तो पहले जान लें इससे होने वाले नुकसान

मगर इस बात का भी रखें ध्यान

इस तरह कुल मिला कर देखा जाए तो रागी और दूध दोनों ही पौष्टिक आहार हैं। मगर, यदि आपको दूध पीने में किसी प्रकार की समस्या हो रही हो, तो निसंकोच इसे छोड़ कर रागी का सेवन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- अक्सर महसूस होती है बेचैनी, तो सिर्फ सोने से नहीं चलेगी काम… इस टिप्स को फॉलो कर हो जाए रिजूवनेट

दरअसल, रागी में अधिक कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। लिहाजा, जरूरत से ज्यादा रागी खाना नुकसान भी पहुंचा सकता है। खासतौर पर किडनी स्टोन जैसी समस्या से पीड़ित लोगों को रागी के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।