• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्दियों में सन ग्लास पहनने के मिलते हैं कई फायदे, आंखों की एलर्जी का खतरा भी होता है कम

गर्मियों में तो तेज धूप से बचने के लिए लोग चश्मा पहनते हैं। मगर, सर्दियों के मौसम में भी इसे पहनने के कई फायदे होते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सर्...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 13 Feb 2025 12:42:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Feb 2025 12:42:21 PM (IST)
सर्दियों में सन ग्लास पहनने के मिलते हैं कई फायदे, आंखों की एलर्जी का खतरा भी होता है कम
आंखों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए धूप का चश्मा सर्दियों में भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना गर्मियों में।

HighLights

  1. सर्दियों में धूप का चश्मा पहनना आपकी स्टाइल का हिस्सा बन जाता है।
  2. साथ ही यह आंखों की सुरक्षा और आराम के लिए भी महत्वपूर्ण होता है।
  3. ठंडी हवाएं आंखों की नमी सोख लेती हैं, सनग्लास इससे बचाव करते हैं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। सर्दियों में लोग अक्सर धूप का चश्मा पहनना कम महत्वपूर्ण समझते हैं। जबकि यह आंखों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि गर्मियों में। सर्दियों में धूप का चश्मा सिर्फ स्टाइल का हिस्सा नहीं, बल्कि आंखों की सुरक्षा और आराम के लिए भी महत्वपूर्ण है।

यह आपको स्वस्थ, सुरक्षित रखता है। इसके साथ ही सर्दियों में धूप का चश्मा लगाने के कई अन्य फायदे भी हैं, जो इन्हें पहनने का कारण बनते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में धूप का चश्मा पहनने के इन कारणों या फायदों के बारे में…


सूर्य की UV किरणों से सुरक्षा

सर्दियों में भी सूरज की पराबैंगनी (UV) किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। बर्फ और ठंडी सतहों से रिफ्लेक्ट होने वाली यूवी किरणों का प्रभाव अधिक होता है। धूप का चश्मा पहनने से इन किरणों से कॉर्निया और रेटिना को सुरक्षित रखा जा सकता है।

naidunia_image

ग्लेयर से राहत

बर्फ, पानी या गीली सतहों पर पड़ने वाली सूरज की रोशनी तेज चमक (ग्लेयर) पैदा करती है। इससे आंखों में तनाव और जलन हो सकती है। धूप के चश्मे ग्लेयर को कम करके आंखों को आराम पहुंचाते हैं।

सर्द हवाओं से सुरक्षा

ठंडी हवाएं आंखों की नमी को कम कर देती हैं, जिससे ड्राई आई सिंड्रोम या आंखों में जलन हो सकती है। धूप का चश्मा इन सर्द हवाओं से आंखों को सुरक्षित रखता है।

स्नो ब्लाइंडनेस से बचाव

सर्दियों में बर्फ से रिफ्लेक्ट यू वी किरणें कॉर्निया को क्षतिग्रस्त कर सकती हैं, जिसे स्नो ब्लाइंडनेस कहते हैं। धूप का चश्मा इसे रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।

आंखों को एलर्जी से बचाए

सर्दियों में प्रदूषण, ठंडी हवाओं और धूल के कारण आंखों में एलर्जी और जलन की समस्या हो सकती है। चश्मा पहनने से आंखों पर इनका सीधा प्रभाव नहीं पड़ता।

यह भी पढ़ें- दांतों में जमा पीली गंदगी निकालने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

झुर्रियों को रोकना

सूरज की रोशनी के कारण बार-बार आंखें मिचकाने से आंखों के चारों ओर झुर्रियां पड़ सकती हैं। धूप का चश्मा पहनने से इस समस्या से बचा जा सकता है।

आंखों के संक्रमण से बचाव

सर्दियों में बैक्टीरिया और वायरस के कारण आंखों में संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। चश्मा आंखों को सुरक्षित रखता है और सीधे संपर्क से बचाता है।

यह भी पढ़ें- प्याज के रस से होने वाले ये 8 अचूक फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

फैशन और आत्मविश्वास

धूप के चश्मे न केवल आंखों की सुरक्षा करते हैं, बल्कि सर्दियों के फैशन में चार चांद लगाते हैं। यह स्टाइलिश लुक के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।