• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्याज के रस से होने वाले ये 8 अचूक फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

सब्जी बनाने से लेकर सलाद तक में इस्तेमाल होने वाला प्याज कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स दे सकता है। इसके रस में कई तरह के गुण पाए जाते हैं। विटामिन ए, ई, स...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 07 Feb 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Feb 2025 10:11:00 AM (IST)
प्याज के रस से होने वाले ये 8 अचूक फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

HighLights

  1. प्याज में मौजूद विटामिन सी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
  2. त्वचा के लिए लाभकारी सल्फर इंफेक्शन से लड़ने में मददगार होता है।
  3. एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर प्याज संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। खाना बनाने में प्याज का उपयोग बहुत सारी चीजों में किया जाता है। सब्जी बनाने से लेकर इसे हम सलाद के रुप में भी खाना पसंद करते हैं। मगर, क्या आप जानते हैं कि इसके रस के सेवन से हमें अनेकों स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

प्याज के रस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें विटामिन ए, ई, सी, सल्फर, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी एलर्जिक, एंटी इनफ्लेमेंट्री गुण और एलिसिन नामक पोषक तत्व भी शामिल होते हैं। विटामिन सी शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और विशेषकर सर्दियों में संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है।


सल्फर त्वचा के लिए लाभकारी होता है और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। फाइबर पाचन को सुधारता है और आंतों को स्वच्छ रखने में मदद करता है। एलिसिन एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है और संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है।

इन सभी पोषक तत्वों का सेवन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और रोगों से लड़ने में मदद करता है। आइए जानते हैं प्याज के रस से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में…

naidunia_image

इम्यूनिटी बूस्ट करे

प्याज में पाए जाने वाले पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इससे रोगों के खिलाफ लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

हार्ट हेल्थ को सुधारता है

प्याज में मौजूद फाइबर हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद करता है और हृदय संबंधित समस्याओं का खतरा कम करता है।

पाचन शक्ति बनाए

प्याज के रस में पाए जाने वाले एंजाइम्स पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और आंतों को स्वच्छ रखने में मदद करते हैं।

सामान्य सर्दी और जुकाम से बचाए

प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो सामान्य सर्दी और जुकाम से लड़ने में मदद करती हैं।

एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज

प्याज में मौजूद फाइटोकेमिकल्स कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- रात में 8 बजे के बाद भी खा सकते हैं ये 10 फूड्स, मिलेंगे अनगिनत फायदे

कील-मुहांसों से निजात दिलाए

प्याज के एंटीबैक्टीरियल गुण कील-मुहांसों की समस्या को कम कर सकता है।

डैंड्रफ से मुक्ति दिलाए

प्याज के रस का उपयोग बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है।

यह भी पढ़ें- मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी से दूर होगी पेट की चर्बी, हड्डियां भी होंगी मजबूत

बालों को मजबूत बनाए

प्याज के रस में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को मजबूत बनाने और उनकी ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है।