डाइजेशन के खराब होने से हैं परेशान, इन आदतों को आज ही छोड़ें
आप हेल्दी रहेंगे यह इस बात निर्भर करता है कि आपकी जीवनशैली व खान-पान किस तरह का है। खराब जीवनशैली व खान-पान आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालते हैं। ...और पढ़ें
By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 09:01:52 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Feb 2024 09:01:52 PM (IST)
डाइजेशन के खराब होने का कारण।हेल्थ डेस्क, इंदौर। Digestive System: आप हेल्दी रहेंगे यह इस बात निर्भर करता है कि आपकी जीवनशैली व खान-पान किस तरह का है। खराब जीवनशैली व खान-पान आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालते हैं। यह आपके डाइजेशन के लिए बहुत ही खराब होता है। आपका डाइजेशन खराब हो गया, तो यह कई तरह की बीमारियों को निमंत्रण देता है। डाइजेशन के ठीक न होने पर हमारा शरीर सही तरह से खाने को नहीं पचा पाता है, जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते हैं। डाइटिशियन मनप्रीत ने इस उन 4 आदतों के बारे में बताया जिनको छोड़कर हम डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं।
बहुत अधिक स्ट्रेस लेना
![naidunia_image]()
स्ट्रेस लेना हमारे शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। यह हमारे शरीर में हार्मोन्स को इंबैलेंस कर देता है, इसलिए पाचन की समस्या हो जाती है।
एंटीबायोटिक्स का ज्यादा सेवन
हमें कोई बीमारी हो जाने पर डॉक्टर एंटीबायोटिक्स खाने के देते हैं। हमारी बीमारी पर यह निर्भर करता है कि हमें इसे कितना खाना है। अब अगर इसको ज्यादा मात्रा में ले लिया जाए, तो सेहत पर बहुत नकारात्मक असर पड़ता है। एंटीबायोटिक्स की ज्यादा मात्रा में सेवन हमारी आंतों को नुकसान पहुंचाती है। यह उसमें मौजूद अच्छे व बुरे बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं, इसलिए हमारा डाइजेशन खराब हो जाता है।
पानी कम मात्रा में पीना
सही मात्रा में पानी पीना हमारी सेहत के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। हमारा कम पानी पीना हमारे डाइजेशन सिस्टम को बहुत नुकसान पहुंचाता है, जिससे हमें कब्ज समस्या जूझना पड़ सकता है।
डिस्केलेमर
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी नई दुनिया की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।