• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्दियों भर जरूर खाएं पालक, आंखों से लेकर हड्डियों और स्किन तक को मिलेगा फायदा

सर्दियों के मौसम में ग्रीन स्मूदी, सलाद, पालक पनीर ग्रेवी, पालक चीला, पालक मेथी, पालक कचौड़ी, पालक चाट जैसी तमाम डिशेज बनाकर आप खाने का लुत्फ उठा सकते...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 11 Dec 2024 03:00:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Dec 2024 03:00:00 PM (IST)
सर्दियों भर जरूर खाएं पालक, आंखों से लेकर हड्डियों और स्किन तक को मिलेगा फायदा
पालक और मौजूद विटामिन, मैग्नीशियम और B6 शरीर को हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन बनाने में मदद करते हैं।

HighLights

  1. ढेर सारे विटामिन, मिनरल और पोषक तत्वों से भरपूर है पालक।
  2. दिमाग को शांत करने के साथ स्लीप साइकिल को बेहतर करता है।
  3. एसिडिक खाने के प्रभाव को कम करने में मददगार होता है पालक।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। पालक एक ऐसा न्यूट्रिएंट रिच फूड है, जो कि ढेर सारे विटामिन, मिनरल और पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जिससे ये कई मायनों में फायदेमंद हो जाता है। इसे आसानी से कई डिशेज में मिलाया जा सकता है और इसके फायदे उठाए जा सकते हैं।

ग्रीन स्मूदी, सलाद, पालक पनीर ग्रेवी, पालक चीला, पालक मेथी, पालक कचौड़ी, पालक चाट जैसी तमाम डिशेज पालक से बनाई जा सकती हैं। ये एक बेस्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है जो कि आसानी से पच जाता है। पालक और मौजूद विटामिन, मैग्नीशियम और B6 शरीर को हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन बनाने में मदद करते हैं।


ये दिमाग को शांत करता है और स्लीप साइकिल को संचालित करता है जिससे बेहतर नींद आती है। इसमें भरपूर फाइबर पाया जाता है जो कि बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाता है। सर्दियों में फ्रेश अच्छी पालक मार्केट में मिलना शुरू हो जाती है, जिसमें कीड़े नहीं लगे होते हैं। इस दौरान पालक का सेवन करना बहुत ही पौष्टिक माना जाता है।

naidunia_image

जानिए क्यों सर्दियों में खाएं पालक

एंटी कैंसर- शोध के अनुसार पालक में कई प्रकार के फ्लेवोनॉयड कंपाउंड पाए जाते हैं जो कि एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी कैंसर एजेंट होते हैं। ये प्रॉस्टेट कैंसर से बचाव करने में सक्षम होता है।

शरीर को एल्कलाइज करे- अधिकतर एसिडिक फूड्स मोटापे का कारण बनते हैं और एनर्जी भी ड्रेन करते हैं। वहीं पालक एसिडिक खाने के प्रभाव को कम करता है और शरीर के एसिड बेस बैलेंस को बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें- रोजाना अंडा खाना भी हो सकता है खतरनाक, पाचन में आ सकती है समस्या

आंखों को दे पोषण- पालक में पाए जाने वाले ज़ेक्सैंथिन और ल्यूटीन नाम के कैरोटिनॉइड कैटरेक्ट और मैक्यूलर डिजेनरेशन जैसे आंखों की बीमारियों से बचाव करते हैं।

हड्डियां मजबूत करे- एक कप पालक में प्रतिदिन विटामिन K की जरूरत का लगभग दुगुना विटामिन K मौजूद होता है। पालक में कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

यह भी पढ़ें- पैर की बंद नसों को खोल देंगे ये 5 घरेलू उपाय, बढ़ेगा ब्लड सर्कुलेशन

कार्डियक हेल्थ- पालक में ओमेगा थ्री फैटी एसिड और फोलेट पाया जाता है जो कि हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

स्किन हेल्थ- पालक में ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं और एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।