• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Blood Pressure: उम्र के हिसाब से कितना ब्लड प्रेशर सही है, जानिए यहां

Blood Pressure: कई लोगों को लगता है कि 120/80 सबसे अच्छा रक्तचाप है। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार ब्लड प्रेशर अलग-अलग हो सकता है। आयु के आधार पर रक्तच...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 09 Nov 2022 08:41:10 AM (IST)Updated Date: Wed, 09 Nov 2022 08:41:10 AM (IST)
Blood Pressure: उम्र के हिसाब से कितना ब्लड प्रेशर सही है, जानिए यहां
Blood Pressure: कई लोगों को लगता है कि 120/80 सबसे अच्छा रक्तचाप है। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार ब्लड प्रेशर अलग-अलग हो सकता है। आयु के आधार पर रक्तचाप 90/60 से 145/90 के बीच होता है। ब्लड प्रेशर व्यक्ति के शारीरिक स्थिति और स्वास्थ्य स्तर पर निर्भर करता है।

Blood Pressure: बदलती लाइफस्टाइल के कारण कई लोगों को ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या होने लगती है। गलत जीवनशैली, खान-पान और अपर्याप्त नींद हमारे रक्तचाप को प्रभावित करती है। इसी तरह बढ़ते तनाव से भी ब्लड प्रेशर संबंधी शिकायतें शुरू हो जाती हैं। 120/80 को सबसे अच्छा रक्तचाप माना जाता है। आइए जानते हैं कि उम्र के हिसाब से पुरुषों और महिलाओं के लिए ब्लड प्रेशर कितना सही है।

सामान्य रक्तचाप क्या है?

कई लोगों को लगता है कि 120/80 सबसे अच्छा रक्तचाप है। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार ब्लड प्रेशर अलग-अलग हो सकता है। आयु के आधार पर रक्तचाप 90/60 से 145/90 के बीच होता है। ब्लड प्रेशर व्यक्ति के शारीरिक स्थिति और स्वास्थ्य स्तर पर निर्भर करता है।


रक्तचाप क्या होना चाहिए?

पुरुषों के लिए रक्तचाप की ऊपरी सीमा 90/60 से 145/90 तक हो सकती है। नवजात शिशुओं का ब्लड प्रेशर 90/60, छह महीने से दो साल तक के बच्चों का रक्तचाप 100/70, 18 साल के बच्चों का रक्तचाप 120/80, 40 साल के व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 135/80 और वृद्ध लोगों का रक्तचाप 145/90 तक हो सकता है।

महिलाओं के लिए क्या है मानदंड?

कम उम्र में लड़कों और लड़कियों का ब्लड प्रेशर एक जैसा होता है। टीएनएज के बाद लड़कियों का ब्लड प्रेशर लड़कों की तुलना में कम होने लगता है। मेनोपॉज के बाद पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का रक्तचाप बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। जैसे-जैसे पुरुषों और महिलाओं की उम्र बढ़ती है। उनके ब्लड प्रेशर की सीमा भी बढ़ने लगती है। रक्तचाप सभी की व्यक्तिगत फिटनेस पर निर्भर करता है।

खान-पान में सुधार की आवश्यकता

जब हमारे खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, तो रक्त वाहिकाओं में ब्लड के लिए जगह कम हो जाती है। रक्त तेजी से पंप होता है क्योंकि धमनियों में कोलेस्ट्रॉल का निर्माण होता है। इससे शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। अगर आप उचित और संतुलित आहार का पालन करते हैं, व्यायाम और पर्याप्त नींद लेते हैं, तो ब्लड प्रेशर की समस्या से दूर रहेंगे।

डिस्क्लेमर

'यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

यह भी पढ़ें-

शराब पीने से नहीं होता फैटी लीवर, इन 5 लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज

नकली अंडे खराब कर सकते हैं आपकी सेहत, ऐसे करें पहचान