Body Swelling Remedies: हाथ-पैरों में सूजन आना एक आम समस्या है। यह किसी को भी हो सकती है। हाथ, पैर और चेहरे की लगातार सूजन ठीक नहीं है। ये किसी बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। स्वेलिंग के लक्षण हर व्यक्ति में अलग होते हैं। कुछ लोगों को अपने फेस पर सूजन का अनुभव होता, जबकि अन्य को अपने हाथों और पैरों में सूजन दिखाई देता है। कभी-कभी अंगों पर घाव के कारण भी सूजन हो सकती है। बॉडी में स्वेलिंग कई कारणों से हो सकती है। इस समस्या को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों की सहायता ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन आसान उपायों के बारे में।
- बॉडी में सूजन को कम करने के लिए प्रतिदिन तुलसी की 3-4 पत्तियां खाएं। इससे स्वेलिंग कम होगी। इसके अलावा आप तुलसी की चाय का भी सेवन कर सकते है।
- सूजन को कम करने के लिए गर्म पानी में एक चुटकी नमक मिलाएं। यदि आपका पूरा शरीर सूज गया है, तो पानी में नमक डालकर नहाएं।
- अलसी के बीज सूजन को कम करने में काफी कारगार होते हैं। इसे आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे- अलसी का पानी, भुनी हुई अलसी और चाय बहुत काम आएगी।
- सूजन को कम करने के लिए सरसों का तेल गर्म करें। इस तेल से शरीर की मालिश करने से फायदा होगा।
- अगर आपके हाथ-पैरों में काफी सूजन है, तो धनिये का पानी पिएं।
- सूजन को कम करने के लिए खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करें। साथ ही इस तेल से शरीर की मालिश करें।
डिस्क्लेमर
'यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'