लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। मेवे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनके सेवन से शरीर को सभी पौष्टिक तत्व प्राप्त हो जाते हैं। डाइटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, गर्मी के मौसम में भीगे हुए काजू खाना स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। काजू में 6 फीसदी विटामिन-E होता है। भीगे हुए काजू खाने से पाचन में सुधार होता है और पेट से जुड़ी हुई समस्याएं नहीं होती है।
भीगे हुए काजू दिल के लिए भी फायदेमंद होते हैं। काजू मोनोअनसैचुरेटेड वसा से भरपूर होते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में करके रखते हैं। भीगे काजू का सेवन करने से शरीर में हेल्दी वसा का अवशोषण आसान हो जाता है।
काजू में विटामिन-ई के अलावा कैल्शियम, आयरन, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। भीगे हुए काजू खाने से शरीर को भरपूर कैल्शियम प्राप्त होता है। 100 ग्राम काजू में 37 mg कैल्शियम होता है। इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
काजू में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-E की भरपूर मात्रा में होती है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मददगार होता है। काजू में मौजूद विटामिन-E, जिंक और सेलेनियम स्किन को सेहतमंद रखने में सहायक होते हैं। यहां स्किन को लंबे समय तक जवां रखता है।
भीगे हुए काजू खाने से दिमागी सेहत भी ठीक रहती है। उम्र बढ़ने के साथ यदि भूलने की समस्या है तो भीगे हुए काजू और बादाम जरूर खाना चाहिए। भीगे काजू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल डैमेज को कम करते हैं, जिससे दिमाग के सेल्स स्वस्थ रहती है।