• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पता है क्यों सर्दियों में बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल लेवल, बचने के ये टिप्स आएंगे काम

खासतौर पर सर्दियों के दिनों में कोलेस्ट्रॉल लेवल कई कारणों से अधिक बढ़ जाता है।इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सबसे खास है लाइफस्टाइल से जुड़े बद...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 10 Jan 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jan 2025 11:33:04 AM (IST)
पता है क्यों सर्दियों में बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल लेवल, बचने के ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में ब्लड वेसल सिकुड़ जाती हैं। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हार्ट पर दबाव बनता है।

HighLights

  1. सर्दियों के मौसम में शरीर भी नेचुरल प्रॉसेस में बनाने लगता है कोलेस्ट्रॉल।
  2. हाई कोलेस्ट्रॉल वाला खाना खाया जाए, तो ये हार्ट पर और भी दबाव बढ़ाएगा।
  3. इसकी वजह से सर्दियों में हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। कोलेस्ट्रॉल लेवल का ख्याल रखना स्वस्थ जीवन का एक बेहद अहम पहलू है। सर्दी हो या गर्मी, कोलेस्ट्रॉल लेवल का कम होना ही सेहत के लिए फायदेमंद है। मगर, खासतौर पर सर्दियों के दिनों में कोलेस्ट्रॉल लेवल किन्हीं कारणों से अधिक बढ़ जाता है।

इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जो विशेष लाइफस्टाइल से जुड़े हुए हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है कोलेस्ट्रॉल लेवल।

सिकुड़ जाती हैं नसें

सर्दियों में ब्लड वेसल संकुचित हो जाती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हार्ट पर दबाव बढ़ता है। ऐसी स्थिति में अगर हाई कोलेस्ट्रॉल वाला खाना खाया जाए, तो ये हार्ट पर और भी दबाव बढ़ाएगा।


ऐसी स्थिति बनने की वजह से सर्दियों में हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सर्दियों में विशेष रूप से खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए और कोलेस्ट्रॉल फ्री खाने को प्रिफरेंस देना चाहिए।

naidunia_image

ज्यादा घी-तेल से करें परहेज

सर्दियों में लोग अंदरूनी गर्मी के लिए तेल, घी, मसाला, ड्राई फ्रूट्स आदि का अधिक सेवन करने लगते हैं। इससे पाचन तंत्र में तो गर्मी जरूर होती है, लेकिन हार्ट पर इसका सीधा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अधिक

घी तेल और फैटी फूड्स का सेवन हार्ट की संकुचित ब्लड वेसल पर जमने लगेगा। वह नसों को और भी संकुचित करेगा, जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

शारीरिक गतिविधियां होती हैं कम

सर्दियों में लोग कंबल में घुस कर पड़े रहते हैं। आलसपन हावी रहता है और निश्चित रूप से शारीरिक गतिविधि भी काफी कम होती है। यही कारण है कि कैलोरी बर्न और फैट बर्न काफी कम हो पाता है।

यह भी पढ़ें- गेंहू की नहीं, इस आटे की बनाएं रोटियां… दूर होगी आयरन की कमी

शरीर में मौजूद फैट ब्लड वेसल पर जमने लगता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है। इससे हार्ट अटैक की आशंका भी बढ़ती है।

शरीर भी बनाता है ज्यादा कोलेस्ट्रॉल

सर्दियों में शरीर की गर्माहट बनाए रखने के लिए प्राकृतिक रूप से शरीर में अधिक कोलेस्ट्रॉल बनने लगता है। इसकी वजह से सेल की दीवारें ठोस हो जाती हैं और इससे ठंड से बचाव हो पाता है। ये एक नेचुरल प्रॉसेस है।

यह भी पढ़ें- मिल्क टी या लेमन टी… कौन है सर्दियों का साथी, किसे पीने से मिलेगा फायदा

हालांकि, अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल लेवल हार्ट के लिए घातक साबित हो सकता है। इसलिए इस दौरान अपने खानपान और शारीरिक गतिविधि का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यही बचाव की तरफ पहला कदम है।