• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिल्क टी या लेमन टी… कौन है सर्दियों का साथी, किसे पीने से मिलेगा फायदा

लोगों में अक्सर इस बात को लेकर दुविधा भी हो जाती है कि मिल्क टी का सेवन फायदेमंद है या फिर लेमन टी का। खास सर्दियों की बात करें, तो इस दौरान हॉट ड्रिं...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 09 Jan 2025 09:00:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jan 2025 09:00:55 AM (IST)
मिल्क टी या लेमन टी… कौन है सर्दियों का साथी, किसे पीने से मिलेगा फायदा
मिल्क टी नींद को भगाती है, तो लेमन टी इम्यूनिटी बूस्ट करती है।

HighLights

  1. लेमन टी में कैलोरी काफी कम होती है, जिससे वेट लॉस में सहायता मिलती है।
  2. मिल्क टी में कैफीन होता है, जो दिमाग को सक्रिय करता है और नींद भगाता है।
  3. दोनों तरह की चाय के अपने-अपने फायदे हैं, आप खुद चुनिए कौन सी चाय है बेहतर।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। हम भारतीय लोगों के लिए सुबह-सुबह दूध से बनी अदरक वाली चाय का बहुत ही महत्व है। सर्दी हो या गर्मी, मिल्क टी की जगह कोई नहीं ले पाता है। मिल्क टी के साथ ही लेमन टी का भी ट्रेड तेजी से बढ़ा है।

लोगों में अक्सर इस बात को लेकर दुविधा भी हो जाती है कि मिल्क टी का सेवन फायदेमंद है या फिर लेमन टी का। खास सर्दियों की बात करें, तो इस दौरान हॉट ड्रिंक्स का सेवन बढ़ जाता है और इसके साथ ही बढ़ जाती है इस बात की दुविधा भी कि इन दोनों टी के बीच किसे प्रिफर करें।


आइए जानते हैं कि सर्दियों में मिल्क टी और लेमन टी में क्या है अधिक फायदेमंद

naidunia_image

एसिडिटी- दूध से बनी चाय ज्यादा पीने से एसिडिटी की समस्या बनी रहती है। वहीं, लेमन टी के सेवन से एसिडिटी दूर होती है।

वेट लॉस- लेमन टी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिससे ये वेट लॉस में सहायक मानी जाती है। वहीं मिल्क टी में दूध के कारण कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है और अगर इसमें रिफाइंड शुगर पड़ा हो, तो ये निश्चित रूप से वेट गेन के लिए जिम्मेदार होती है।

बेहतर नींद- मिल्क टी में कैफीन पाया जाता है, जो दिमाग को सक्रिय करता है और नींद को कोसों दूर करता है। वहीं, लेमन टी में कैफीन नहीं होता है, जिससे इसका सेवन करने से अच्छी नींद आती है।

यह भी पढ़ें- अपनी डेली वॉक को करें सुपरचार्ज, बस करने होंगे ये मामूली से बदलाव

इम्यूनिटी बूस्ट- मिल्क टी में कोई खास इम्यूनिटी बूस्टर कंपाउंड नहीं पाए जाते हैं, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट हो। वहीं, लेमन टी में मौजूद विटामिन सी संक्रमण से लड़ने में सहायक होता है और सर्दियों में होने वाली तमाम बीमारियों से बचाव करता है।

मेटाबॉलिज्म बूस्ट- मिल्क टी पीने के बाद एसिडिटी और पाचन तंत्र में गड़बड़ी की समस्या शुरू हो सकती है। मिल्क टी से वेट गेन होने के कारण मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है। वहीं, लेमन टी पीने से फैट बर्न होता है और वेट लॉस होता है जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।

यह भी पढ़ें- रोजाना खाएं ‘मसालों की रानी’ इलायची, मिलेंगे ये अद्भुत फायदे

तो इन बिंदुओं से ये बात स्पष्ट होती है कि सर्दियों में कई मायनों में मिल्क टी से अधिक फायदेमंद लेमन टी है। इसलिए मिल्क टी का सेवन सीमित मात्रा में करें और इसे स्विच करें लेमन टी से, जो देगा आपको सेहत की सौगात। फिर भी आप अपनी जरूरत के अनुसार अपनी पसंद की चाय का चुनाव करें।