• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Colon Cancer Symptoms: पेट के कैंसर को हल्के में न लें, इसे नजरअंदाज करना पड़ेगा महंगा

Colon Cancer Symptoms: पेट के कैंसर से अचानक वजन कम हो सकता है। मल त्याग के दौरान रक्तस्नाव व लगातार पेट दर्द हो सकता है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 10 Sep 2022 10:05:23 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Sep 2022 10:05:17 PM (IST)
Colon Cancer Symptoms: पेट के कैंसर को हल्के में न लें, इसे नजरअंदाज करना पड़ेगा महंगा

Colon Cancer Symptoms: दुनिया भर में हर साल लाखों लोगों की मौत कैंसर के कारण होती है। कैंसर विभिन्न प्रकार के होते हैं। इन्हीं प्रकारों में से एक कोलन कैंसर है। जिसे पेट का कैंसर भी कहा जाता है। यदि आपको मल पास करते समय समस्या हो रही हो, खून बह रहा हो या मल पास करते वक्त दर्द होता है। तब इन समस्याओं को अनदेखा न करें। कई लोगों को पेट खराब होने के बाद भी मल त्याग में तकलीफ होती है।

वहीं बवासीर या गुदा के पास रक्त वाहिकाओं में सूजन के कारण मल त्याग करने में परेशानी होती है। कोलन कैंसर को कोलेरेक्टल कैंसर भी कहा जाता है, जो बड़ी आंत या मलाशय में होता है। यदि मल त्याग के दौरान समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कोलन कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचान तुरंत इलाज किया जाए तो मरीज स्वस्थ्य हो जाता है।


यह भी पढ़ें- High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर से हड्डियों पर पड़ता है घातक असर, रहें सावधान

पेट के कैंसर के लक्षण

पेट के कैंसर से अचानक वजन कम हो सकता है। मल त्याग के दौरान रक्तस्नाव, संकीर्ण मल व लगातार पेट दर्द हो सकता है। हालांकि ये लक्षण अल्सर और बवासीर के कारण भी देखने को मिलते हैं। इस केस में आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

कोलन कैंसर का खतरा

जो लोग बहुत अधिक धूम्रपान करते हैं। उन्हें कोलन कैंसर के विकसित होने का अधिक खतरा होता है। इसके साथ ही मोटापे और जो लोग बहुत अधिक मांस खाते हैं। उनमें भी कोलन कैंसर होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में आपको नियमित चेकअप करवाना चाहिए। यह समझने के लिए कि आपको कैंसर है या नहीं।

यह भी पढ़ें- Heart Attack: सही समय पर करवा लें ये 7 टेस्ट, दिल की बीमारी का खतरा हो जाएगा कम

डिस्क्लेमर

'यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'