यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Health News : युवाओं में योग, प्राणायाम का क्रेज तेजी से बढ़ा, पढ़ें क्या कारण है
Health News : युवा योग क्रियाओं के लिए क्लास जा रहे तो कुछ इंटरनेट मीडिया के जरिये घर पर ही सेहत बना रहे हैं।
By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 18 Dec 2023 01:19:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 Dec 2023 01:19:37 PM (IST)
HighLights
- ठंड से बचाने में भी योग कारगर।
- ह्दय भी रहता है स्वस्थ्य और प्रसन्न।
- ठंड में योग करना काफी फायदेमंद हैं।
Health News : जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। ‘पहला सुख निरोगी काया’। इसी ध्येय के साथ शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखने के लिए लोग जहां मार्निंग वाक, शारीरिक व्यायाम को प्राथमिकता दे रहे हैं वहीं अब योग क्रिया भी अपना रहे हैं। मौजूदा दौर में युवाओं में भी जिम के अलावा योग, प्रणायाम का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। शहर के युवा योग क्रियाओं के लिए जहां योग क्लास जा रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो इंटरनेट मीडिया के जरिये घर पर ही सुरक्षित तरीके से योग आसान कर अपनी सेहत बना रहे हैं।
ठंड में योग करना काफी फायदेमंद
योगाचार्यों की मानें तो सर्द सीजन में ठंड से बचने योग क्रिया काफी कारगर है। सावधानी पूर्वक योग क्रिया करने से ह्दय संबंधी बीमारियां से निजात मिलती है, ह्दय स्वस्थ्य रहता है। विदित हो कि ठंड के दिनों ह्दय संबंधी विकार तेजी से उत्पन्न होते हैं। इसके लिए ठंड में योग करना काफी फायदेमंद हैं।
हृदय प्रणाली को सुदृढ़ बनाता
योगचार्यों के मुताबिक योग क्रियाएं व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को बढाती है। यह कई अलग अलग कारणों के लिए किया जाता है, जिनमें शामिल हैं: मांसपेशियों को मजबूत बनाना, हृदय प्रणाली को सुदृढ़ बनाना, वजन घटाना या फिर सिर्फ आनंद के लिए भी किया जाता है।
प्राचीनकाल से चली आ रही योग विद्या
योग विद्या प्राचीनकाल से चली आ रही है। वर्तमान परिवेश में अब ये गूढ़ नहीं रही। लोगों की दिनचर्या में शामिल हो हो चुकी है। विश्व के सभी देशों एवं वर्गों में योग को सहजता से अपनाया जा चुका हैं। योगाचार्य नागेश राव बताते हैं कि आधुनिक युग में लोगों को कई जटिल रोगों से लड़ना पड़ रहा हैं। जिसमें प्रमुख रूप से हृदय रोग, थायराइड, मधुमेह ,मोटापा एवं मानसिक तनाव शामिल है। इन व्याधियों से निरंतर योगाभ्यास कर छुटकारा पाया जा सकता है। योग से न सिर्फ तन स्वथ्य रहेगा बल्कि मन भी स्वस्थ्य रहेगा।
योग के है कई फायदे
- योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो आप तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं। योग से थकान भी दूर होती है। मांसपेशियों में खिंचाव, मरोड़ और खिंचाव जैसी कई क्रियाएं होती हैं। इससे हमारे शरीर की थकान दूर होती है तरोताजा महसूस करते हैं। यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं तो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होगा।
- योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। चिकित्सा अनुसंधान से पता चला है कि योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
- योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है, रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा, थायराइड जैसी कई अन्य बीमारियों के लिए योग की सलाह दी जाती है।
- तीन-चार माह से प्रणायाम, अनुलोम-विलोम व अन्य आसन से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। योग और प्राणायाम ने न केवल उन्हें स्वस्थ बनाया बल्कि उनकी जीवन शैली को भी अनुशासित करती है।