• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dental Care: तंबाकू से हो सकती है दांतों से जुड़ी गंभीर बीमारियां, मुंह के कैंसर का भी है खतरा

तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके सेवन से मांसपेशियां प्रभावित होती है और मुंह कम खुलता है। ऐसे में जरूरी है कि तंबाकू का सेवन...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sat, 10 Aug 2024 02:45:47 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Aug 2024 02:45:47 PM (IST)
Dental Care: तंबाकू से हो सकती है दांतों से जुड़ी गंभीर बीमारियां, मुंह के कैंसर का भी है खतरा
दांतों के लिए हानिकारक है तंबाकू का सेवन।

HighLights

  1. तंबाकू से घिस जाती है दांतों की परत
  2. फास्‍ट फूड से दांतों को होता है नुकसान
  3. पायरिया की भी हो सकता है समस्या

हेल्‍थ डेस्‍क, इंदौर (Dental Care)। तंबाकू, सुपारी के लगातार सेवन से दांतों की मजबूत परत घिसने लगती है। जिससे दांतों में गर्म-ठंडा का एहसास होने लगता है। इस स्थिति में बिना देर किए तंबाकू, सुपारी का सेवन बंद कर देना चाहिए। अन्यथा दांतों व मुंह के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।

तंबाकू, सुपारी, पान मसाला आदि के सेवन से मुख कैंसर का खतरा बढ़ता है। वहीं गाल की मांसपेशियां कठोर हो जाती हैं, जिसके कारण मुंह खुलने की समस्या शुरू हो जाती है। इस दशा को फाइब्रोसिस कहा जाता है जिसे कैंसर की शुरुआत मान सकते हैं। लिहाजा बिना देर किए तंबाकू, सुपारी, गुटका आदि का सेवन बंद कर देना चाहिए।


naidunia_image

फास्‍ट फूड भी हानिकारक

इधर, इन दिनों फास्ट फूड का चलन बढ़ा है। फास्ट फूड व मीठा से परहेज कर दांतों को कीड़ों से बचाया जा सकता है। साथ ही दांतों की नियमित सफाई भी आवश्यक है। सुबह व रात में सोने से पूर्व ब्रश अवश्य करना चाहिए।

naidunia_image

ब्रश करने का तरीका सही न होने पर मसूड़ों में घाव हो जाता है, जिससे सूजन व दर्द बढ़ता है। इसलिए दंत चिकित्सक से सफाई का तरीका पूछकर दांतों की सफाई उस अनुसार करना चाहिए। इससे दांत व मसूड़े स्वस्थ करने पर पायरिया बीमारी का खतरा बढ़ता है। मसूड़ों से खून निकलना, सूजन, मुंह से बदबू आना आदि इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैं।