.webp)
लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन पोषक तत्वों में विटामिन बी12 की भी अहम भूमिका होती है। यह विटामिन शरीर के लिए बहुत अधिक जरूरी होता है। इस विटामिन की कमी के कारण शरीर में कई विकार पैदा हो सकते हैं। आमतौर पर शरीर में विटामिन-बी12 की कमी देखी जाती है और इसके लिए लोग सप्लीमेंट के तौर पर दवाएं खाते हैं या इंजेक्शन लेते हैं, लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में कुछ लोगों के शरीर में Vitamin B12 जरूरत से ज्यादा हो जाता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रही हैं दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सेहरावत।
डॉ. प्रियंका सेहरावत का कहना है कि Vitamin B12 युक्त खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन या सप्लीमेंट लेने पर इसके दुष्प्रभाव भी दिखाई दे सकते हैं। शरीर में इस विटामिन की अधिकता होने पर जी मिचलाने, उल्टी आने, और सिर में दर्द होने जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा डायरिया, थकान और बहुत ज्यादा कमजोरी भी महसूस हो सकती है। शरीर में विटामिन बी12 ज्यादा होने पर त्वचा पर लाल चकत्ते निकल सकते हैं।
.jpg)
डॉ. प्रियंका का कहना है कि शरीर में Vitamin B12 ज्यादा होने पर घबराने की जरूरत नहीं हैं। इससे कोई गंभीर नुकसान नहीं होता है। Vitamin B12 एक वाटर सॉल्युबल विटामिन है, जो किडनी और यूरिन के जरिए निकल जाता है। 2 से 4 हफ्तों में यह शरीर में संतुलित स्तर पर आ जाता है।
शरीर में यदि जरूरत से ज्यादा Vitamin B12 हो जाए तो एक या दो सप्ताह के लिए ऐसी चीजों का सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए, जिसमें विटामिन बी12 ज्यादा होता है। ऐसे लोगों को चिकन, मछली और सैलमन फिश के अलावा दूध, दही और कुछ अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का भी सेवन नहीं करना चाहिए।