• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ear Care Tips: कान में पानी जमा होने से हाे सकती है बहरेपन की समस्या, एक्‍सपर्ट से जानें कैसे करें बचाव

बारिश के दिनों में कान में पानी जमा होने से फंगस की समस्या हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इन बातों को नजरअंदाज न करते हुए तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहि...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 11:02:03 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Jun 2024 11:02:03 AM (IST)
Ear Care Tips: कान में पानी जमा होने से हाे सकती है बहरेपन की समस्या, एक्‍सपर्ट से जानें कैसे करें बचाव
इन्‍फेक्‍शन के कारण बहरेपन की समस्‍या होने पर उपचार से इसे ठीक किया जा सकता है

HighLights

  1. कान से जुड़ी समस्याओं को हल्‍के में न लें
  2. बारिश के पानी से कान में बढ़ जाता है इन्‍फेक्‍शन
  3. कान के पर्दे फटने पर होती है अधिक समस्या

Ear Care Tips हेल्‍थ डेस्‍क, इंदौर। देशभर में मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बारिश के दिनों में कान की बीमारी होना आम बात होती है। ईएनटी विशेषज्ञ भी बरसात के दिनों में अधिक सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। बारिश के दिनों में कान में पानी घुसने से फंगस होने की आशंका बढ़ जाती है। जिसके कान के पर्दे फटे होते हैं, उन्हें ये बीमारी होने का ज्यादा खतरा रहता है। जिला अस्पताल पंडरी की ईएनटी सर्जन डा. नीति वर्मा से समझते हैं, बारिश के दिनों में कान की समस्या होने के क्या लक्षण है और इसके क्या बचाव है।

कान की समस्या के लक्षण

  • कान में चिपचिपापन लगना
  • कम सुनाई देना
  • कान में दर्द होना
  • बदबूदार पानी निकलना
  • भारीपन लगना

naidunia_image

ये रखें सावधानी

पानी से करें बचाव

कान की समस्या होने पर पानी से कान का बचाव करें। नहाने के समय रुई लगाकर नहाएं।

कान की सफाई करवाएं

बारिश में कान में फंगस लगना बहुत आम बीमारी है। फंगस लगने पर मरीज को चार से पांच दिन की दवा दी जाती है। इसके बाद कान की सफाई की जाती है। इसे ऑटो माइकोसिस कहते हैं। कई बार लोग इसे छोटी समस्या मानकर इग्नोर करते हैं। जिससे बाद में बड़ी परेशानी होती है।


विशेषज्ञ से लें सलाह

कान में किसी भी तरह की समस्या होने पर इसे इग्नोर करना भारी पड़ सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।