
Gastritis Home Remedies: आजकल आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि उन्हें पेट में गैस की बहुत तकलीफ है। यह तकलीफ कई बार इतनी बढ़ जाती है कि डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। पेट में गैस के कारण किसी भी काम में हम मन नहीं लगा पाते, काफी बेचैनी महसूस होने लगती है।
सभी की ये समस्या रहती है कि इस गैस से तुरंत छुटकारा कैसे पाया जाए। पेट की समस्या से निजात पाने के लिए हम बाजार में उपलब्ध कई तरह की दवाइयों का उपयोग करते हैं, लेकिन घर के नुस्खों से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।
अक्सर हमने देखा है कि हद से ज्यादा भोजन करने पर हमें पेट में समस्या होने लगती है। किसी फंक्शन में हम खाने को देख खुद को रोक नहीं पाते हैं।
ज्यादा खाना खाने की वजह से पाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी आ जाती है। जिससे पेट में गैस होने लगती है। आज हम आपके लिए पेट की गैस को तुरंत खत्म करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं। इन नुस्खों से आपको बहुत ही फायदा होगा।
लौंग का इस्तेमाल अक्सर भोजन में किया जाता है। लेकिन लौंग पेट की गैस में भी काफी फायदेमंद होती है। अगर आप लौंग का पानी पिएंगे तो आपको गैस से तुरंत राहत मिल जाएगी।
जीरा एक एसिड न्यूट्रलाइजर के रूप में काम करता है। गैस की समस्या में एक पैन में एक ग्लास पानी डाल लें और इसमें दो चम्मच साबुत जीरा मिलाकर उबाल लें। इसके बाद गुनगुना होने पर इसे छानकर पी जाएं।
नींबू हमेशा डाइजेशन में काफी मददगार साबित होता है। जब भी गैस या एसिडिटी की समस्या हो तो दिन में कई बार नमक वाले नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके पेट का पाचन सही रहेगा।
अजवाइन डाइजेशन में काफी फायदेमंद मानी जाती है। गैस की समस्या होने पर अजवाइन को तवे पर थोड़ा भून लें और खा जाएं। कुछ देर बाद आपके पेट की सारी गैस निकल जाएगी।
केला काफी पौष्टिक फल माना जाता है। इसमें नेचुरल एंटासिड पाया जाता है, जिससे गैस और एसिड रिफलक्स से मुक्ति मिलती है। यदि आप रोज एक से दो केले का सेवन करते हैं, तो आपको गैस की समस्या नहीं होगी।
छाछ में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो डाइजेशन में काफी मददगार साबित होता है। इससे पेट का पाचन सही होता है। इसके सेवन से गैस और एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।