Hair Loss Vitamin Deficiency: इन विटामिन की कमी से बढ़ जाता है गंजापन, तेजी से झड़ते हैं बाल
Hair Loss Vitamin Deficiency विटामिन-D शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। विटामिन-D त्वचा और हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 02 Jun 2023 11:51:22 AM (IST)
Updated Date: Fri, 02 Jun 2023 11:56:47 AM (IST)

Hair Loss Vitamin Deficiency। शरीर को सेहतमंद और स्वस्थ रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसमें विटामिन काफी अहम भूमिका निभाते हैं। शरीर में विटामिन की कमी के कारण अन्य कई समस्याओं के साथ गंजेपन की समस्या भी बढ़ जाती है। यदि आपके भी बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो शरीर में विटामिन के साथ-साथ इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है -
विटामिन डी
विटामिन-D शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। विटामिन-D त्वचा और हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। साथ ही नए व स्वस्थ बालों के रोम भी बना सकता है, जो बालों के विकास के लिए आवश्यक हैं। विटामिन-D की कमी से थकान, मांसपेशियों में कमजोरी और उच्च रक्तचाप भी हो सकता है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए एवोकाडो, चिया सीड्स और नट्स खाएं और सुबह कुछ देर धूप में जरूर बैठें।
बायोटिन
शरीर के लिए बायोटिन भी एक जरूर पोषक तत्व है। इसकी कमी होने पर बालों के झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। इसके अलावा नाखून भी कमजोर होने लगते हैं। बायोटिन युक्त आहार लेने से शरीर में शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। बायोटिन की आपूर्ति के लिए हरे रंग की सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
आयरन
शरीर में
हीमोग्लोबिन बनाने के लिए शरीर को आयरन की आवश्यकता होती है, जो कोशिकाओं को पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। यदि आप आयरन की कमी से जूझ रहे हैं तो भी गंजेपन की समस्या बढ़ सकती है। शरीर में आयरन की कमी होने पर सांस लेने में कठिनाई व थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आयरन की पूर्ति के लिए ब्रोकली, अनार, किशमिश, मुनक्का, चुकंदर आदि का सेवन ज्यादा करना चाहए।
जिंक
शरीर में
जिंक की कमी होने पर भी बालों की झड़ने की समस्या हो सकती है। जिंक की कमी होने पर व्यक्ति की एकाग्रता कमजोर हो जाती है। यदि आपको विटामिन A या विटामिन D की कमी है, तो आपको जिंक की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है। जिंक की कमी की कारण बाल काफी पतले हो सकते हैं। जिंक शरीर में कई हार्मोन के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
विटामिन E
विटामिन E एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो आपके शरीर में कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है। त्वचा के साथ बालों के लिए विटामिन ई को बेहद फायदेमंद बताया गया है। इसके अलावा बालों के संरक्षण के लिए फोलिक एसिड का भी सेवन जरूर करना चाहिए।
डिस्क्लेमर
स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।