Health Tips: स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है बेहतर इम्यूनिटी सिस्टम, खाने पीने में रखें इन चीजों से बचाव
Health Tips: हमारे शरीर को स्वस्थ रखने और तमाम बीमारियों से बचाने में हमारी इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता की विशेष भूमिका होती है। ...और पढ़ें
By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Thu, 08 Jun 2023 08:40:12 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Jun 2023 08:40:12 AM (IST)

Health Tips: ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने और तमाम बीमारियों से बचाने में हमारी इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता की विशेष भूमिका होती है। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है वह अधिक बीमार पड़ते हैं, संक्रामक बीमारियों का जोखिम भी अधिक होता है।अगर आप स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं तो न सिर्फ ऊर्जावान रहते हैं साथ ही यह कई बीमारियों से बचाने में मदद करने के लिए हमारी इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है।
हालांकि आहार में अगर गड़बड़ी है या फिर आप कुछ ऐसी चीजें खा रहे हैं जिसे नुकसानदायक माना जाता है तो इससे आपकी इम्युनिटी भी कमजोर हो सकती है। आइए जानते हैं किन-किन चीजों से होती है इम्यूनिटी प्रभावित।
अधिक नमक भी नुकसानदायक
अगर आपके आहार में ऐसी चीजें हैं जिनमें नमक की मात्रा अधिक होती है, तो इससे शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इसका सबसे बड़ा दुष्प्रभाव ब्लड प्रेशर बढ़ना है जिसे हृदय रोगों का प्रमुख कारक माना जाता है|अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से शरीर में इंफ्लामेशन बढ़ने लगता है जिससे इम्युनिटी को नुकसान पहुंचता है।
अधिक मीठे पेय भी हानिकारक
अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं तो यह आदत सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। ज्यादा मीठी चीजें, मीठा पेय जैसे कोल्ड ड्रिंक्स या फिर एडेड शुगर वाली चीजें शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं। समय के साथ इससे प्रतिरक्षा प्रणाली में कमजोरी का भी जोखिम रहता है।
तले हुए खाद्य पदार्थ से बचें
तले हुए खाद्य पदार्थ प्रतिरक्षा प्रणाली से लेकर संपूर्ण शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले हो सकते हैं। ज्यादा तली हुई चीजों में एडवांस ग्लाइकेशन एंड प्रोडेक्ट्स (एजीई) की अधिकता होती है, ये यौगिक स्वाभाविक उच्च तापमान पर चीजों को तलने से उत्पन्न होते हैं। इससे शरीर की इम्यूनिटी भी प्रभावित होती है।