Health Tips: चुभती - जलती गर्मी से बचने के लिए अपनाए ये युक्तियां
Health Tips: डा़ॅ.नुपूर का कहना है गर्भवती महिलाओं को गर्मी के मौसम थोड़ा सा भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। ...और पढ़ें
By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 20 May 2023 07:48:11 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 May 2023 07:48:11 AM (IST)

Health Tips: बिलासपुर से डा़. नुपूर मिश्रावरिष्ठ गायनोकोलाजिस्ट डा़. नुपूर मिश्रा का कहना है कि अभी भीषण गर्मी चल रही है, ऐसे में महिलाओं को भी अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए।
खानपान में रखें सावधानी
खासतौर गर्भवती महिलाओं को इस मौसम में जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। डा़ नुपूर के मुताबिक इस मौसम में महिलाओं को ताजा भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। घर का बना खाना ही सही रहता है। बाहरी खाने का सेवन नहीं करना चाहिए। इसी तरह शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखना भी जरूरी होता है।
धूप में घर से बाहर न निकलें
गर्मी के मौसम में नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी के साथ ही अन्य प्रकार के मौसमी रसीले फलों का सेवन करना चाहिए। इसी तरह महिलाओं को स्क्रीन केयर पर इस मौसम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए। धूप में घर से बाहर न निकलें। यदि निकलना जरूरी है तो शरीर को ढंककर निकलें।
चेहरा, कान, हाथ ढंका होना चाहिए। यदि महिलाएं कसरत आदि वर्कआउट करती हैं तो इन दिनों सिर्फ सुबह के समय ही करना चाहिए। इस समय तापमान कम रहता है। इसी तरह यदि महिला प्रेग्नेंट है तो उसे इस मौसम में बराबर डाक्टर के फालोअप में होना चाहिए। एक साथ भोजन नहीं करना चाहिए बल्कि हर दो-दो घंटे के अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा भोजन करना चाहिए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को मौसमी रसदार फलों का खूब सेवन करना चाहिए। इससे उनकी शरीर को जरूरी उर्जा मिलते रहेगी और गर्मी में समस्या नहीं होगी।