
हेल्थ डेस्क, इंदौर (How to Improve Digestion)। अच्छी सेहत के लिए न सिर्फ पौष्टिक आहार जरूरी होता है बल्कि इसे सही ढंग से पचाना भी आवश्यक होता है, खाना ठीक से न पचने के कारण अपच, एसिडिटी या गले में जलन की समस्या हो सकती हैं। लंबे समय तक खाना न पचने के कारण पाचन शक्ति खराब हो जाती है और सेहत पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल, खाने को पचने में करीब दो से तीन घंटे का समय लगता है। इस दौरान अगर इस प्रक्रिया में बाधा आ जाए तो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
पेट में मौजूद गैस्ट्रिक एसिड खाने को पचाने के काम करता है। खाना खाने के बाद यह भोजन के तत्वों के साथ क्रिया शुरू कर देता है और उन्हें पचाने लगता है, लेकिन इसी बीच यदि आप पानी पी लेते हैं तो यह एसिड डाइल्यूट हो जाता है और इसकी खाना पचाने की शक्ति कम हो जाती है। ऐसे में खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
.jpg)
यदि आप खाने के बाद तुरंत भारी काम करने लग जाते है, जैसे योग और सीढ़ियां चढ़ना तो इसका पाचन क्रिया पर पूरा प्रभाव पड़ता है। दरअसल, खाना पचाने में एनर्जी की काफी जरूरत होती है, लेकिन यदि आप एक्सरसाइज करने लगते हैं, तो एनर्जी उधर डाइवर्ट हो जाती है और खाना ठीक से नहीं पच पाता। इसलिए खाने के बाद करीब 2 घंटे तक कोई भी हार्ड एक्टिविटी नहीं करनी चाहिए। हालांकि खाना खाने के कुछ समय बाद पैदल टहल सकते हैं।
.jpg)
खाना खाने के बाद तुरंत नहाना भी सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है। दरअसल, भोजन के बाद हमारा शरीर गर्म हो जाता है। यह एनर्जी खाना पचाने में मदद करती है, लेकिन यदि आप खाना खाने के तुरंत बाद नहा लेते हैं, तो शरीर ठंडा पड़ जाता है और तापमान मेंटेन करने के लिए ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। इससे शरीर को कोई नुकसान हो सकते हैं।

कई लोगों को खाना खाने के बाद चाय-कॉफी पीने की आदत होती है, लेकिन यह शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। खाने के बाद कैफीन के सेवन से शरीर की पोषक तत्वों को सोखने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे भोजन पचाने में दिक्कत होती है। खाना खाने के 1 से 2 घंटे बाद चाय या कॉफी पी जा सकती है।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।